दुनिया में एक जगह ऐसी जहां नीलाम होती हैं लड़कियां, मां-बाप लगाते हैं बोली

Bride Market: दुनिया में कई ऐसी परंपराएं हैं जो आपको चौंकाती हैं। आज हम आपके लिए ऐसी ही एक चौंकाने वाली खबर लेकर आए हैं। दुनियाभर में खरीदारी करने के लिए कई मार्किट लगाई जाती हैं, लेकिन एक मार्किट ऐसी भी है जहां पर दुल्हनों को बेचा जाता है।

Bride Market

Bride Market: घर का सामान खरीदने के लिए आप कहां जाते हैं? इसका जवाब होगा कि मार्किट। ये बहुत आम बात है कि जरूरत का सामान खरीदने के लिए कई मार्किट लगाए जाते हैं। लेकिन एक मार्किट ऐसी भी जहां पर लड़कियों की बोली लगाई जाती हैं। इस मार्किट में हर उम्र की लड़कियों को लाया जाता है, जिनको खरीदने के लिए लड़के आते हैं। लड़कियों की उम्र के हिसाब से उनकी बोली लगती है। इसमें खास बात ये है कि इस पूरे प्रोसेस को कराने वाले लड़की के माता-पिता ही होते हैं।

विज्ञापन

शादी कराने के लिए आमतौर पर क्या किया जाता है? शादी के लिए एक लड़के को खोजा जाता है, उसके परिवार का पता लगाया जाता है, तब जाकर कहीं बात पक्की होती है। लेकिन ये हमारे भारत में होता है। दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां पर लड़की की शादी के लिए उसकी बोली लगाई जाती है।

विज्ञापन

माता-पिता लगाते हैं बोली

हम बोली की बात कर रहे हैं वो बुल्गारिया में स्टारा जागोर नाम की जगह पर लगाई जाती है। बुल्गारिया में लगने वाला ये बाजार दुल्हनों के बाजार (जिप्सी ब्राइड मार्केट) नाम से मशहूर है। इस तरह के बाजार चीन से लेकर बुल्गारिया तक लगते हैं। जिन लोगों को पत्नी की तलाश होती है वो यहां पर अपनी दुल्हन ढूंढने के लिए आते हैं। इस दौरान जिस लड़के को लड़की पसंद आ जाती है वो उसके माता-पिता से उसका मोलभाव करता है। अगर लड़की के अच्छे दाम मिल जाते हैं तो लड़की का रिश्ता उस लड़के के साथ तय कर दिया जाता है।

विज्ञापन

बचपन से किया जाता है तैयार 

इस बाजार में कलैदजी समुदाय लगाता है। ये समुदाय आर्थिक तौर पर बहुत कमजौर होता है जिसकी वजह से ये अपनी बेटियों को बेचते हैं। वहां की सरकार ने इस बाजार को लगाने की अनुमित नहीं दी है,लेकिन फिर भी ये लगाया जाता है। ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। यहां पर लड़कियां एकदम दुल्हन की तरह से सजकर आती हैं।

मंडी में मौजूद लड़कियों की बोली लगाने के भी अलग अगल पैमाने तय किए गए हैं। इसमें जो वर्जिन लड़की होती है उसकी सबसे ज्यादा बोली लगती है। तलाकशुदा या नॉन वर्जिन लड़कियों की कीमत कम होती है। इस परंपरा से किसी लड़की को कोई दिक्कत भी नहीं है क्योंकि उनको शुरू से ही इसके लिए तैयार किया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ