हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अंतिम विदाई बनी हादसा, कब्र में ताबूत संग गिरा पूरा परिवार

अंतिम संस्कार का ये हादसा एक गंभीर लापरवाही का नतीजा है। जहां एक ओर परिवार अपने प्रिय को विदाई दे रहा था, वहीं ऐसा हादसा उनका दर्द और बढ़ा गया। उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन इस पर उचित कार्रवाई करेगा और भविष्य में ऐसी घटनाएं ना दोहराई जाएं।

विज्ञापन

अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर से एक ऐसा भावुक लेकिन चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यह घटना एक अंतिम संस्कार के दौरान हुई, जब ताबूत लेकर चल रहे परिजन खुद ही कब्र में गिर पड़े। परिवार और रिश्तेदारों ने उन्हें नम आंखों से विदाई देने के लिए कब्रिस्तान में जमा हुए थे, लेकिन ये पल तब डरावने हादसे में बदल गया जब ताबूत को उतारते वक्त कब्र का प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया और कई लोग ताबूत के साथ कब्र में गिर पड़े। यह हादसा न सिर्फ परिजनों के लिए बल्कि वहां मौजूद सभी लोगों के लिए सदमे से कम नहीं था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो चुका है और लोग इस लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं।

आखिरी विदाई में मच गया हड़कंप

21 मार्च को दिल की बीमारी के चलते बेंजामिन एविल्स की मौत हो गई थी। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए परिजन और दोस्त ग्रीनमाउंट कब्रिस्तान में जुटे थे। लेकिन जैसे ही ताबूत को कब्र में उतारा जा रहा था, कब्र का प्लेटफॉर्म टूट गया और ताबूत के साथ-साथ परिवार के लोग भी कब्र में गिर पड़े।

बेटे पर गिरा ताबूत, हालत गंभीर

हादसे में बेंजामिन का बेटा ताबूत के नीचे दब गया और बेहोश हो गया। परिवार की सदस्य मैरिबेल रोड्रिग्ज ने बताया कि “वो कीचड़ में मुंह के बल गिरा और ताबूत उसी के ऊपर था।” इस हादसे में कई लोगों को हाथ, पैर और पीठ में चोटें आईं।

विज्ञापन

परिजनों का गुस्सा फूटा, की मुआवजे की मांग

घटना के बाद परिवार वालों ने कब्रिस्तान प्रशासन और फ्यूनरल होम पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म कमजोर और गीला था जो पहले से ही हिल रहा था। “इस तरह की गलती माफ नहीं की जा सकती। हमें इसका मुआवजा मिलना चाहिए,” परिवार ने मांग रखी।

श्रद्धांजलि में झलकी बेंजामिन की छवि

बेंजामिन को परिवार का मजबूत स्तंभ बताया गया। उनकी श्रद्धांजलि में लिखा गया, “वो एक जिम्मेदार पति, दयालु पिता, प्यारे दादा और भरोसेमंद दोस्त थे। उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola