कहीं एक और युद्ध की तैयारी तो नहीं! Kim Jong की भड़काने वाली हरकत, चुराया एक देश का सीक्रेट डॉक्यूमेंट

Kim Jong: इस बात का पता लगने के बाद साउथ कोरिया ने अपने सभी जनप्रतिनिधियों और उनके कार्यालय में साइबर सिक्योरिटी बढ़ा दी है।

Kim Jong

किम जोंग

विज्ञापन

South Korea president aide email hacked: नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति (Yoon Suk Yeol) के सहयोगी का ईमेल हैक कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईमेल हैक कर नॉर्थ कोरिया (Kim Jong) ने कई खुफिया जानकारी चोरी कर ली है। हालांकि यह गुप्त सूचनाएं क्या हैं और कितनी संवेदनशील हैं इस बारे में साउथ कोरिया ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

साउथ कोरिया में साइबर अलर्ट

इस बात का पता लगने के बाद साउथ कोरिया ने अपने सभी जनप्रतिनिधियों और उनके कार्यालय में साइबर सिक्योरिटी बढ़ा दी है। एक मौखिक आदेश जारी कर इस तरह के साइबर अटैक से अलर्ट रहने को कहा गया है। खासकर सरकार में पदाधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी अनऑफिशियल मेल को खोलने से मना किया गया है। बता दें पहले भी नॉर्थ कोरिया पर साइबर हैकिंग के दौरान पैसे और दूसरे देशों की खुफिया जानकारी चोरी करने के आरोप लगते रहे हैं।

Advertisment

राष्ट्रपति के संदेश भेजे गए

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिण कोरियाई के राष्ट्रपति Yoon Suk Yeol के ऑफिस में उनके सहयोगी का ईमेल हैक किया गया है। इस ईमेल से राष्ट्रपति के यात्रा कार्यक्रम और अन्य संदेशों का आदान प्रदान होता है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं भी थीं, जिसका नॉर्थ कोरिया फायदा उठा सकता है। जानकारी के अनुसार नवंबर 2023 और उसके आसपास यह किया गया। इस दौरान साउथ कोरिया राष्ट्रपति कार्यालय की कई सूचनाएं लीक हुई हैं।

सरकारी तंत्र पूरी तरह सुरक्षित है

इस बारे में साउथ कोरिया राष्ट्रपति ऑफिस ने बयान जारी कर कहा कि जिस ईमेल को हैक किया गया उससे आधिकारिक मेल किए गए। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि किस दरमियान यह हुआ और क्या सूचनाएं चोरी की गई हैं। यह पहली बार है जब नॉर्थ कोरिया साउथ कोरिया के राष्ट्रपति की टीम के किसी सदस्य का ईमेल हैक करने में सफल रहा। आगे राष्ट्रपति कार्यालय ने जोर देकर कहा कि उसकी सुरक्षा प्रणाली को हैक नहीं किया गया था, सरकारी तंत्र पूरी तरह सुरक्षित है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ