यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को बनाया निशाना! विदेश मंत्री का दावा- सरकारी आवास पर किया ड्रोन अटैक

रूस के विदेश मंत्री लावरोव के मुताबिक, 28 दिसंबर की रात यूक्रेन ने 91 लंबी दूरी के ड्रोन के जरिये रूसी राष्ट्रपति के सरकारी आवास को निशाना बनाया. उन्होंने दावा किया कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने सभी ड्रोन को नष्ट कर दिया.

Russia Ukraine war update

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच तनाव एक बार फिर नए स्तर पर पहुंच गया है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दावा किया है कि यूक्रेन ने शनिवार रात राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक आवास नोवो-ओगारयोवो को निशाना बनाते हुए 91 लंबी दूरी के ड्रोन से हमला किया. हालांकि रूस ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सभी ड्रोनों को मार गिराया और बड़ा नुकसान होने से बचा लिया.

विज्ञापन

यूक्रेन ने भेजे 91 लंबी दूरी के ड्रोन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को दावा किया कि यूक्रेन ने नोवगोरोद क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक आवास पर हमला करने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि इसके बाद मॉस्को अपनी (शांति) वार्ता से जुड़ी स्थिति की समीक्षा करेगा. रूस के विदेश मंत्री लावरोव के मुताबिक, 28 दिसंबर की रात यूक्रेन ने 91 लंबी दूरी के ड्रोन के जरिये रूसी राष्ट्रपति के सरकारी आवास को निशाना बनाया. उन्होंने दावा किया कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने सभी ड्रोन को नष्ट कर दिया.

विज्ञापन

यूक्रेन को मिलेगा करारा जवाब!


लावरोव ने आगे कहा कि इस तरह की ‘गैरजिम्मेदार कार्रवाइयां’ बिना जवाब के नहीं छोड़ी जाएंगी. उन्होंने इसे ‘राज्य प्रायोजित आतंकवाद’ करार दिया. लावरोव ने बताया कि रूस की सशस्त्र सेनाओं ने जवाबी हमलों के लिए लक्ष्य पहले ही तय कर लिए हैं. रूसी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेन के साथ संभावित शांति समझौते को लेकर बातचीत चल रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस बातचीत से पीछे नहीं हटेगा. लेकिन मॉस्को की बातचीत से जुड़ी स्थिति की समीक्षा की जाएगी.

विज्ञापन

‘पूरी तरह मनगढ़ंत कहानी’: जेलेंस्की

रूस के इस दावे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी ट्वीट कर सफाई दी. उन्होंने कहा, ‘रूस एक बार फिर वही कर रहा है. खतरनाक बयान देकर राष्ट्रपति ट्रंप की टीम के साथ चल रही हमारी साझा कूटनीतिक कोशिशों को कमजोर करने की कोशिश. हम लगातार मिलकर काम कर रहे हैं ताकि शांति के रास्ते को और करीब लाया जा सके. जिसे ‘राष्ट्रपति आवास पर हमला’ कहा जा रहा है, वह पूरी तरह मनगढ़ंत कहानी है, जिसका उद्देश्य यूक्रेन पर और हमले करने को जायज ठहराना है. खासकर कीव और अन्य इलाकों पर. इसके साथ ही रूस खुद युद्ध समाप्त करने के लिए जरूरी कदम उठाने से भी बचना चाहता है. यह वही पुराना झूठ है जो रूस बार-बार बोलता आया है.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ