डोनाल्ड ट्रंप को मिला Peace Prize, इजरायली PM नेतन्याहू ने किया ऐलान और US प्रेसिडेंट को दी बधाई

Peace Prize to Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांति पुरस्कार मिल गया है और इस पुरस्कार से उन्हें इजरायल ने नवाजा है. खुद इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने उन्हें यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की, जिसे उनके द्वारा किए गए शांति प्रयासों का सम्मान और सराहना बताया गया है.

Donald Trump

इजरायल और हमास की जंग रुकवाने में राष्ट्रपति ट्रंप ने अहम भूमिका निभाई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिरकार शांति पुरस्कार मिल ही गया. जी हां, इसकी घोषणा इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने फ्लोरिडा में मार-ए-लोगो क्लब में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पत्रकारों को संबोधित करते हुए की और उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई भी दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को सर्वोच्च नागरिक समान शांति पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है और यह पुरस्कार उनके द्वारा किए शांति प्रयासों का सम्मान और सराहना है. इजरायल के लोगों का उनके प्रति आभार है.

विज्ञापन

पहली बार किसी बाहरी को दिया पुरस्कार

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि एक परंपरा को तोड़ने या एक नई परंपरा बनाने का फैसला किया है, यानी इजरायल ने 80 साल से जो पुरस्कार किसी बाहरी को नहीं दिया, वह पहली बार राष्ट्रपति ट्रंप को दिया जा रहा है. पहली बार इजरायल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान शांति की कैटेगरी में दिया जा रहा है. जी हां, राष्ट्रपति ट्रंप को इजरायल पीस प्राइज से सम्मानित किया जाएगा. इजरायली और यहूदी लोगों के भले के लिए उनके योगदान के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है.

विज्ञापन

पुरस्कार ट्रंप के प्रति इजरायल का आभार

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि शांति पुरस्कार राष्ट्रपति ट्रंप के प्रति इजरायल के लोगों का आभार है. वे इजरायल की मदद करने और आतंकवादियों के खिलाफ हमारी लड़ाई की सराहना करने और हरसंभव मदद करने के लिए तैयार रहते हैं. देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान परंपरागत रूप से विज्ञान, कला और मानविकी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए इजरायली नागरिकों को प्रदान किया जाता है. शांति श्रेणी में यह पुरस्कार पहले कभी नहीं दिया गया, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के लिए यह नियम बदलते हैं.

विज्ञापन

ट्रंप ने इजरायल को बताया है मजबूत देश

वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने शांति पुरस्कार के लिए इजरायल का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इजरायल क्या कार्रवाई करता है या कर रहा है, इसकी कोई चिंता नहीं है. टेंशन तो इस बात की है कि दूसरे लोग क्या कर रहे हैं? इजरायल ने गाजा को लेकर बनाए गए प्लान का पालन किया है और वह काफी मजबूत देश है. मध्य प्रूर्व में इजरायल के साथ मिलकर काम करने की संभावनाएं काफी हैं. कभी किसी मुद्दे पर विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर मुद्दों पर दोनों सहमत हो जाते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ