बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या, अर्धसैनिक समूह से जुड़े थे बजेंद्र बिस्वास

one more hindu boy murder in Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मयमनसिंह जिले में मारे गए युवक का नाम बजेंद्र बिस्वास बताया जा रहा है जो अर्धसैनिक समूह से जुड़ा था. बांग्लादेश के गांवों की सुरक्षा का जिम्मा बजेंद्र बिस्वास के कंधे पर ही था. इसी महीने में पड़ोसी मुल्क में यह पांचवे हिंदू को कट्टरपंथियों ने निशाना बनाया है.

Bajendra Biswas

one more hindu boy murder in Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक बजेंद्र बिस्वास की हत्या कर दी गई है. वारदात मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिला में हुई. बजेंद्र बिस्वास की हत्या के आरोप में पुलिस ने नोमान मियां नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है. बांग्लादेश हिंदू बुद्ध ईसाई एकता परिषद के कार्यवाहक महासचिव मोनिंद्र नाथ ने वारदात की पुष्टि की. एएनआई से बातचीत में मोनिंद्र नाथ ने बताया कि वारदात सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उपजिला के मेहराबारी क्षेत्र में स्थित सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड कारखाने में हुई.” मरने वाले हिंदू युवक की पहचान बजेंद्र बिस्वास पुत्र प्रोबित्रा बिस्वास निवासी कादिरगांव उपजिला सिलहट सदर के रूप में हुई. आरोपी नोमान मियां, सुनामगंज जिले के ताहेरपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बलुतुरी बाजार क्षेत्र के लुत्फर रहमान के पुत्र हैं.

वारदात को लेकर क्या बोली पुलिस

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती शाम जब सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री में 20 अंसार सदस्य ड्यूटी पर थे. इसी दौरान नोमान मियां और बजेंद्र दास एक साथ बैठे थे, अचानक नोमान मियां के पास मौजूद शॉटगन से एक गोली चली. गोली बजेंद्र दास की बाईं जांघ में लगी. बजेंद्र दास को गंभीर हालत में उसके साथी तुरंत उपज़िला के स्वास्थ्य परिसर ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. लबीब समूह के साथ ड्यूटी पर तैनात अंसार सदस्य और घटना के चश्मदीद गवाह एपीसी मोहम्मद अजहर अली ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आखिर वारदात स्थल पर क्या हुआ था.

वारदात को लेकर क्या बोला चश्मदीद

एपीसी मोहम्मद अजहर अली ने बताया कि वारदात के समय नोमान मियां और बजेंद्र दास उनके कमरे में एक साथ बैठे थे. अचानक नोमान मियां ने शॉटगन को बजेंद्र दास की जांघ पर दबाया और कहा, “क्या मैं गोली चलाऊं?” और फिर गोली चला दी. इसके बाद नोमान मौके से फरार हो गया. उन्होंने यह भी बताया कि घटना से पहले उन्होंने उन दोनों के बीच कोई बहस या विवाद नहीं देखा था. मयमनसिंह जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (वित्त एवं प्रशासन) मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने बताया कि आरोपी नोमान को तत्काल कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मयमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया गया है.

दिसंबर में अब तक 4 हिंदुओं की हत्याएं

बांग्लादेश में अकेले दिसंबर में अब तक चार हिंदुओं को मौत के घाट उतारा जा चुका है. सबसे पहले 7 दिसंबर को बेरहमी से गला रेतकर जोगेश चंद्र रॉय की हत्या की गई. उसके साथ ही जोगेश की पत्नी सुबर्णा रॉय को भी मार डाला गया. जोगेश और उसकी पत्नी सुबर्णा रॉय का शव घर के अंदर से मिला. बंगाली हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को 18 दिसंबर को कथित ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला और शव को जला दिया. इसी महीने 24 दिसंबर को राजबारी जिले में अमृत मंडल नामक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ