रातोंरात भारत छोड़ ढाका क्यों गए बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह? क्या है पड़ोसी देश की प्लानिंग

Bangladesh High Commissioner Reaz Hamidullah: बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज को भारत से ढाका वापस बुला लिया गया है. एक कॉल आया और वे रातोंरात दिल्ली छोड़कर बांग्लादेश पहुंच गए. बांग्लादेश में चल रहे तनाव के बीच इस तरह अचानक हाई कमिश्नर का भारत छोड़कर चले जाना किसी साजिश का संकेत है.

Reaz Hamidullah

Reaz Hamidullah

भारत में नियुक्त बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह रातोंरात दिल्ली छोड़कर ढाका चले गए हैं. विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, रियाज को भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के लिए बुलाया गया है, लेकिन उनके अचानक इस तरह दिल्ली छोड़कर जाने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. उस्मान हादी की मौत के बाद भारत विरोधी हिंसा, नारेबाजी, प्रदर्शनों और भारत-बांग्लादेश के बिगड़ते संबंधों के बीच हाई कमिश्नर का इस तरह अचानक वतन लौट जाना किसी साजिश के संकेत दे रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जेंट कॉल पर बुलाया गया वापस बांग्लादेश

बता दें कि भारत और बांग्लादेश ने कई बार अपने हाई कमिश्नरों को तलब किया है, लेकिन इस तरह अर्जेंट कॉल पर कभी तलब नहीं किया. कहा जा रहा है कि एक कॉल आया था और उसे बाद आनन फानन में वे बांग्लादेश के लिए रवाना हो गए. भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इस समय बेहद नाजुक मोड़ पर हैं. अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद दोनों देशों में तनाव तब आया, जब भारत ने बांग्लादेश छोड़कर आई शेख हसीना को पनाह दी. बांग्लादेश तब से भारत के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं.

हादी की हत्या के बाद भारत विरोधी प्रदर्शन

शेख हसीना को पनाह देने के एक साल बाद उनके धुर विरोधी उस्मान हादी की हत्या के बाद दोनों देशों के संबंध और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए. क्योंकि उस्मान हादी की मौत के बाद भड़के लोगों ने भारत विरोधी गतिविधियां की. भारत विरोधी नारेबाजी करते हुए भारतीय उच्चायोग के दफ्तर पर पथराव और तोड़-फोड़ की, जिसके चलते भारत ने बांग्लादेश के लिए अपनी वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दीं. 2 हिंदू युवकों की हत्या के बाद भारत ने वारदातों पर गुस्सा जाहिर किया, वहीं बांग्लादेश के हालातों के लिए सीधे भारत का जिम्मेदार ठहराया गया है.

विज्ञापन

पूर्व भारतीय राजदूत ने व्यक्त की प्रतिक्रिया

भारत में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हामिदुल्लाह के अचानक ढाका चले जाने पर पूर्व भारतीय राजदूत विद्या भूषण सोनी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि रियाज की ढाका वापसी को सकारात्मक तरीके से लिया जाना चाहिए. उन्होंने भारत में कुछ समय रहने के बाद हालातों का जायजा लिया होगा और फिर विदेश मंत्रालय के साथ उनकी बातचीत हुई होगी. उन्हें वापस बुलाए जाने से संकेत मिलता है कि भारत और बांग्लादेश के रिश्तों पर पुनर्विचार हो रहा है.

बांग्लादेश ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहता होगा, जिससे भारत अनावश्यक रूप से नाराज हो जाए या असहयोगी हो जाए. भारत-बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंधों में आई दरार को रोकने के लिए उन्हें ढाका बुलाया गया होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ