'बर्बाद करके रख दूंगा अगर...', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर सीधी धमकी

Donald Trump Warns Iran: ईरान एक बार फिर अमेरिका के निशाने पर है और राष्ट्रपति ट्रंप ने सीधे-सीधे मुस्लिम देश को चेतावनी दे दी है कि अगर ईरान ने फिर से न्यूक्लियर प्रोग्राम शुरू किया तो अमेरिका सबक सिखाएगा. हवाई हमले करके ईरान को तबाह करके रख देगा.

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को साफ-साफ शब्दों में हमला करने की धमकी दी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को साफ-साफ शब्दों में सीधी धमकी दी है. फ्लोरिडा के मार-ए-लागो क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने न्यूक्लियर प्रोग्राम फिर शुरू किया या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की कोशिश की तो वे ईरान को बर्बाद करके रख देंगे. इतने हवाई हमले करेंगे कि ईरान की धरती मलबे का ढेर बन जाएगी और फिर से खड़ा होने में उम्रें गुजर जाएंगी. अगर फैलाया तो बुरी तरह कुचल दूंगा ईरान के जहरीले फन को.

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान की महत्वाकांक्षाओं को बताया खतरा

फ्लोरिडा के मार-ए-लोगो में राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान दोनों के बीच ईरान के न्यूक्लियर कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने ईरान की न्यूक्लियर और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं को मध्य पूर्व शांति के लिए खतरा बताया. वहीं ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान न्यूक्लियर और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को जारी रखेगा तो अमेरिका ईरान पर इजरायल के हमलों का समर्थन करेगा.

ईरान को मिली अंजाम भुगतने की चेतावनी

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हो सकता है कि वह अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को फिर से एक्टिव करे और अगर उसने ऐसा किया तो ईरान अपने अंजाम के बारे में भी पहले से ही सोच ले. वैसे ईरान को अच्छे से पता होगा कि उसके साथ क्या हो सकता है. ईरान को अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील करने का मौका और विकल्प दिया गया था, लेकिन उसने फायदा नहीं उठाया, लेकिन अगर अब ईरान ने न्यूक्लियर प्रोग्राम शुरू किया तो अंजाम पहले से ज्यादा बुरा होगा.

विज्ञापन

ईरान की गतिविधियों पर अमेरिका की नजर

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन तेहरान की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहा है. सुनने में आया है कि ईरान फिर से अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और अगर वे ऐसा कर रहे हैं तो हमें उन्हें हराना होगा. अगर ईरान अपनी परमाणु क्षमताओं को फिर से विकसित करने की कोशिश करता है तो वह ईरान पर इजरायल की ओर से किए गए हमले का पूरी तरह से समर्थन करेंगे और तेहरान से आग्रह करता हूं कि वह इसके बजाय संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत करे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ