बलूचिस्तान में सरकारी कर्मचारियों का लॉकडाउन का ऐलान, पाकिस्तान सरकार को बताया निकम्मा

Government employees announce lockdown: बलूचिस्तान में सरकारी कर्मचारियों ने 30 और 31 दिसंबर को प्रांत के सभी सरकारी संस्थानों में पूरी तरह लॉकडाउन करने का ऐलान किया. लंबे समय से अपनी मांगों को न माने जाने के विरोध में बलूचिस्तान ग्रैंड अलायंस ने 29 दिसंबर को पेन-डाउन स्ट्राइक की थी. अलायंस के महासचिव अली असगर ने घोषणा की कि विरोध प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी.

Government employees in Balochistan

Government employees announce lockdown: बलूचिस्तान में कर्मचारियों के बड़े संगठन ‘बलूचिस्तान ग्रैंड अलायंस’ ने 30 और 31 दिसंबर को सभी सरकारी संस्थानों में पूरी तरह लॉकडाउन करने का ऐलान किया. महासचिव अली असगर बंगुलजई ने कहा कि पाकिस्तान सरकार के निकम्मेपन और नाकाबलियत के चलते कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है, कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन लंबे समय से अपनी मांगों को न माने जाने के विरोध में जारी है. पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक डॉन के मुताबिक अक्टूबर की शुरुआत में पाकिस्तान के कलात में सुरक्षाकर्मियों ने बलूचिस्तान सरकार की लेवी फोर्स को पुलिस विभाग में शामिल करने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. पहले भी इसी तरह का विलय का प्रयास असफल रहा था और चेतावनी दी कि उसी कदम को दोहराया तो फिर से विफलता मिलेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

लेवी फोर्स के पुलिस में विलय के खिलाफ नारेबाजी

प्रांतीय सरकार ने जब इसका नोटिफिकेशन जारी किया जो बलूचिस्तान भर में लेवी कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया था. बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कलात में हुई लेवी के सदस्यों की रैली मुख्यालय से शुरू होकर शाही बाज़ार, हॉस्पिटल रोड, हरबोई रोड, दरबार रोड और अन्य प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए मुख्यालय लौटी थी. प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां लिए लेवी फोर्स के पुलिस में विलय के खिलाफ नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए लेवी फोर्स के अधिकारियों और कर्मियों ने कहा कि लेवी फोर्स का 142 साल का इतिहास है और इसने बलूचिस्तान में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें कई सदस्यों ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी जान गंवाई है.

छह डिवीजनों में लेवी फोर्स और पुलिस के विलय को मंजूरी

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बलूचिस्तान सरकार से मर्जर पर उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश को लागू करने और हाल ही में जारी अधिसूचना को तुरंत वापस लेने का अनुरोध किया. गौरतलब है कि 16 दिसंबर को जारी हुई अधिसूचना के मुताबिक, बलूचिस्तान सरकार ने प्रांतीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलते ही प्रांत के सात प्रशासनिक डिवीजन में से छह में प्रांतीय और संघीय लेवी फोर्स को मर्ज करने को मंजूरी देकर इन प्रभागों को ए-क्षेत्र घोषित कर दिया. जिन छह डिवीजनों में लेवी फोर्स और पुलिस के विलय को मंजूरी दी गई है, उनमें क्वेटा, रखशान, कलात, मकरान, झोब और नासिराबाद शामिल हैं. सिबी डिवीजन में तैनात लेवी फोर्स, जिसमें सिबी, कोहलू, डेरा बुगती, हरनाई और जियारत जिले को अभी बलूचिस्तान पुलिस में शामिल नहीं किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ