---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

टीचर बनी जल्‍लाद! ‘प्‍यार’ करने के बहाने ले गई बेड पर, फिर खौफनाक वारदात; गार्डन में दफनाए राज

Killer Teacher Fiona Beale Story: इंग्लैंड में एक महिला टीचर ने अपने प्रेमी की जिस तरह से नृशंस हत्या कर दी। उससे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। महिला ने अपने प्रेमी को जरा भी एहसास नहीं होने दिया कि वह क्या करने जा रही है? इसके बाद महिला ने इस वारदात को छिपाने के लिए एक और कारनामा किया।

---विज्ञापन---

Nicholas Billingham Murder Case: यूके की एक महिला टीचर ने अपने प्रेमी को सबक सिखाने के लिए बेडरूम में ले जाकर उसका मर्डर कर दिया। महिला टीचर 50 साल की फियोन बील है, जिसने 42 वर्षीय निकोलस बिलिंगहैम का मर्डर किया। नॉर्थहैम्पटन स्थित अपने घर में महिला ने टीचर को बेड से बांधा, फिर वारदात को अंजाम दिया। महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। महिला ने बताया कि उसका प्रेमी स्वार्थी था, जो उससे प्यार का नाटक कर रहा था। जिसके कारण उसने निकोलस को ऐसी सजा दी। वह किसी अन्य महिला से संपर्क में था। वह उसके साथ भाग भी गया था। हत्या का खुलासा मार्च 2022 में हुआ था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 24 पत्नियां…बॉर्डर पार जाकर बच्चियों से करता था रेप; 175 साल की जेल; कौन था टोनी अलामो?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बड़े दिल वाली! PM मेलोनी, 30 दिन के बच्चे की जान बचाने के लिए भेजा सेना का प्लेन

वारदात के कई माह बाद पुलिस को इसके बारे में पता लगा। पुलिस ने आरोपी महिला को कुंब्रिया में एक किराए के हॉलिडे कैबिन में बुलाया था। जहां महिला ने बताया कि वह इतनी परेशान है कि कई बार खुद को पकड़ना पड़ता है। याद रखना पड़ता है कि उसने क्या कर दिया है? प्रोसिक्यूटर ह्यू डेविस केसी ने बताया कि महिला ने खुद बयां किया है कि निकोलस उसको यूज कर रहा था। लेकिन वह उसका किसी और से रिलेशन बर्दाश्त नहीं कर सकती थी। जब गार्डन से शव पुलिस ने रिकवर किया, तो उसके बाद जांच शुरू हुई थी। हत्या से पहले महिला ने जाली हैंडल वाला चाकू खरीदा था। छेनी और केबल भी वारदात में प्रयोग की गई।

---विज्ञापन---

नहाने के बाद करेंगे रोमांस, फिर…

महिला निकोलस को नहाने के बाद रोमांस का वायदा कर अंदर ले गई थी। जब चाकू मारे, तब आरोपी ने स्लीप मास्क पहना था। इससे पहले उसको केबल से बांध लिया था। निकोलस को लोगों ने आखिरी बार 1 नवंबर 2021 को देखा था। इस दौरान महिला कोविड के चलते 10 दिन के लिए क्वारंटाइन थी। निकोलस बिल्डर भी था, हत्या के बाद महिला उसको 14 फ्रेम की सीढ़ी से नीचे लाई और उसे गार्डन में लकड़ी से बने ताबूत में दफना दिया था। मृतक का शव बुरी तरह गला सड़ा मिला था। सिर काले प्लास्टिक में बंद किया गया था। बील ने शव दफनाने के बाद उस पर पौधा रख दिया था, ताकि किसी को पता न लगे। बील को मामले में 29 मई को सजा सुनाई जानी है। डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर एडम पेंडलेबरी ने मामले की जांच की।

First published on: Apr 27, 2024 03:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola