जोहान्सबर्ग में आग का तांड़व; बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 52 लोगों की मौत
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Johannesburg Massive Fire Accident 38 Kills: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। घटना में कम से कम 52 लोगों की मौत की खबर है। न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, आग की घटना में 43 अन्य लोग झुलसकर घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आग गुरुवार तड़के लगी थी।
कहा जा रहा है कि काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल, आग लगने का कारण और नुकसान की सीमा का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता रॉबर्ट मुलाउदज़ी ने कहा कि तड़के लगी आग में मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि तलाशी और राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि टीम ने अब तक 52 शवों को बाहर निकाला है, उन्होंने कहा कि और भी लोग अंदर फंसे हो सकते हैं।
अधिकारियों ने कहा कि शहर की काली पड़ी इमारत की खिड़कियों से अभी भी धुआं निकलता दिख रहा है। आग पर पूरी तरह से काबू पाने में कुछ समय लग सकता है। कुछ खिड़कियों से चादरें और अन्य सामग्रियां भी बाहर लटकी हुई थीं। ये स्पष्ट नहीं है कि क्या लोगों ने इनका उपयोग आग से बचने के लिए किया था या वे अपनी संपत्ति बचाने की कोशिश कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में आग लगी, वहां करीब 200 लोग रहते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: