---विज्ञापन---

दुनिया

नमस्ते…इजरायली अखबार ने PM मोदी के स्वागत में छापा फ्रंट पेज, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 से 26 फरवरी को दो दिवसीय इजराइल यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है. इजराइल के प्रमुख अखबार द यरूशलेम पोस्ट ने पीएम मोदी के स्वागत में एक विशेष फ्रंट पेज छापकर उन्हें सम्मान दिया है. अखबार के प्रधान संपादक ने खुद इसके कवर पेज को सोशल मीडिया पर शेयर किया.

Author Edited By : Vijay Jain
Updated: Feb 25, 2026 10:51

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा को लेकर वहां के सबसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में से एक ‘द यरूशलेम पोस्ट’ ने विशेष फ्रंट पेज प्रकाशित किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. अखबार के फ्रंट पेज पर बड़े अक्षरों में ‘नमस्ते’ लिखकर भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अखबार ने पीएम मोदी की फोटो और यात्रा से जुड़ी प्रमुख खबरों को प्रमुखता दी है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द यरूशलेम पोस्ट’ के प्रधान संपादक Zvika Klein ने खुद इस विशेष कवर पेज को एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा-

‘हमने कल के अखबार को प्रिंट के लिए भेज दिया है. पीएम @narendramodi की ऐतिहासिक यात्रा से पहले, जो 2017 के बाद उनकी पहली यात्रा है. यह हमारे विशेष कवर पेज का है. आप क्या सोचते हैं?’ उन्होंने आगे पाठकों से पीएम मोदी का स्वागत करने की अपील भी की.

---विज्ञापन---

इजराइल में PM मोदी का होगा ‘ग्रैंड वेलकम

पीएम मोदी बुधवार को भारतीय समयानुसार शाम करीब 4 बजे इजरायल की धरती पर कदम रखेंगे. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे. नौ साल के अंतराल के बाद यह पीएम मोदी की दूसरी इजराइल यात्रा है. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी इजरायल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनकर नया इतिहास रचेंगे.

---विज्ञापन---

द्विपक्षीय व्यापार और गाजा संकट पर होगी चर्चा

पीएम मोदी के इजरायल दौरे का मुख्य एजेंडा न केवल दोस्ती को मजबूत करना है, बल्कि सामरिक और आर्थिक साझेदारी को नए आयाम देना भी है. दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को और अधिक विस्तार देने पर गहन चर्चा होगी. पीएम मोदी इजरायली नेतृत्व के साथ गाजा की मौजूदा स्थिति और क्षेत्रीय शांति को लेकर भी अहम बातचीत कर सकते हैं. रक्षा और उच्च तकनीक के क्षेत्र में नए समझौतों की उम्मीद की जा रही है.

First published on: Feb 25, 2026 10:51 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.