Israel से बचने को अस्पताल-मरीजों को ढाल बनाया, IDF ने दुनिया को असली चेहरा दिखाया, Video Viral

Israel-Hamas War: आईडीएफ ने इस मामले में गाजा के अल-शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सेलेम्या सहित कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

image - 2023-11-23T171037.516

Israel-Hamas War: इजराइल और हमास के बीच युद्ध के चर्चे इन दिनों दुनियाभर में हो रहे हैं। हाल ही में इजराइल विफेंस फोर्स (IDF) की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें उन्हेंने गाजा में अल-शिफा अस्पताल के नीचे एक सुरंग की खोज की थी। इस सुरंग में बाथरूम, रसोई और मीटिंग रूम जैसी सुविधाएं उपल्बध थी। आईडीएफ के अनुसार, हामास अस्पताल की आढ़ में हजारों फ़िलिस्तीनी नागरिकों को ढाल बनाकर काम करता था। अब आईडीएफ ने इस मामले में गाजा के अल-शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सेलेम्या सहित कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

अस्पताल के नीचे हमास का अड्डा

जानकारी के अनुसार, यह अस्पताल 27 अक्टूबर को गाजा में शुरू किए गए इजरायली सैन्य जमीनी हमले के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में से एक रहा है। आईडीएफ के अनुसार उन्होंने कई कहा कि आतंकवादी समूह हमास अल-शिफा अस्पताल के नीचे एक कमांड सेंटर संचालित करता है। अस्पताल के अंदर कई ऐसे पॉइन्ट्स हैं जिसके जरिए सुरंग में घुसा जा सकता है। हालांकि, इजराइल द्वारा लगाए गए इन आरोपों का हामास के साथ-साथ फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय और अस्पताल अधिकारियों ने बार-बार खंडन किया है।

विज्ञापन

आईडीएफ ने अपने कई बयानों में दावा किया है कि 7 अक्टूबर को हमास द्वारा पकड़े गए बंधकों को अस्पताल के नीचे बनी इसी सुरंगों में रखा गया था।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विराम का पहला चरण

इजराइली सरकार के एक सूत्र का बताया कि उनका मानना है कि समझौता शुक्रवार को आगे बढ़ा दिया गया है। विराम के पहले चरण में, हमास गाजा से 50 बंधकों को रिहा करेगा, और इज़रायल 150 फ़िलिस्तीनी बंदियों को रिहा करेगा। बता दें कि, ये अस्पताल स्थल दोनों पक्षों की ओर से युद्ध अपराधों के आरोपों का केंद्र बिंदु बना हुआ है। जहां फिलिस्तीनियों का कहना है कि इजराइल अस्पतालों को निशाना बनाता है, वहीं इजराइल कहता है कि इन जगहों का इस्तेमाल सशस्त्र लड़ाकों को आश्रय देने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ