Israel-Hamas War: इजराइल ने गाजा के अस्पताल में खोजी 'आतंक की सुरंग', दिखे बाथरूम, किचन और मीटिंग हॉल, Video

Israel-Hamas War: आईडीएफ द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में एक सुरंग दिखाई दे रही है जिसमें बाथरूम, रसोई और मीटिंग जैसी सुविधाएं उपल्बध हैं।

image - 2023-11-23T120847.246

 Israel-Hamas War: हमास और इजराइल के युद्ध को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं। इजराइल अक्सर सोशल मीडिया पर युद्ध से जुड़े वीडियो को शेयर करता रहता है। इसी कड़ी में इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने बुधवार को एक वीडियो शेयर कर बड़ा खुलासा किया है। इजराइली फोर्स गाजा में अल शिफा अस्पताल से सटी एक बड़ी सुरंग की खोज की है। आईडीएफ द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में एक सुरंग दिखाई दे रही है जिसमें बाथरूम, रसोई और मीटिंग जैसी सुविधाएं उपल्बध हैं। आईडीएफ सुरंग की पहचान हमास लड़ाकों के कमांड पोस्ट के तौर पर की गई है।

विज्ञापन

वीडियो में क्या है

वीडियो के कैप्शन के अनुसार, अस्पताल के नीचे मिली ये सुरंग लगभग दो मीटर (6-1/2 फीट) बड़ी है। इस सुरंग का एंट्री गेट अस्पताल परिसर के मैदान के अंदर है, जहां पर एक बाहरी शाफ्ट के जरिए से पहुंचा जा सकता है। इससे साफ पता चलता है कि हामास अस्पताल की आढ़ में हजारों फ़िलिस्तीनी नागरिकों को ढाल बनाकर काम करता था। इस वीडियो में सुरंग खोजने वाले इजराइली बख्तरबंद ब्रिगेड के कमांडर कर्नल एलाद त्सुरी ने कहा, “इसी तरह वे जीवित रहते हैं क्योंकि वे अस्पताल को मानव ढाल के रूप में उपयोग करते हैं जो उनकी रक्षा करता है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “यहां वो लंबे समय तक रह सकते हैं। अंदर एयर कंडीशनिंग वाला एक कमरा भी है।”

विज्ञापन

News 24 Whtasapp Channel

गाजा शिफा अस्पताल

इजराइल ने लगातार हमास पर शिफा अस्पताल परिसर को केंद्रीय कमांड और नियंत्रण केंद्र के रूप में उपयोग करने का आरोप लगाया है, जो फ़िलिस्तीनी नागरिकों की आड़ अपनी सेना को छुपा रहा है। हालांकि हमास और अस्पताल अधिकारी दोनों इन आरोपों से सख्ती से इनकार करते आए हैं।

विज्ञापन

अस्पताल बना आरोपों का केंद्र बिंदु 

बता दें कि, ये अस्पताल स्थल दोनों पक्षों की ओर से युद्ध अपराधों के आरोपों का केंद्र बिंदु बना हुआ है। जहां फिलिस्तीनियों का कहना है कि इजराइल अस्पतालों को निशाना बनाता है, वहीं इजराइल कहता है कि इन जगहों का इस्तेमाल सशस्त्र लड़ाकों को आश्रय देने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ