Israel Hamas war: सीजफायर खत्म होने के बाद फिर बमबारी शुरू, इजराइल के हमले में 36 फिलिस्तीनियों की मौत

Israel Hamas war: सीजफायर खत्म होने के बाद इजराइल और हमास के बीच फिर से युद्ध शुरू हो गया है। सीजफायर के 7 वें दिन हमास ने जेरुसलेम पर रॉकेट से हमला किया।

Israel Hamas War
विज्ञापन

Israel Hamas war: इजराइल और हमास के बीच सीजफायर (ceasefire) खत्म होने के बाद फिर से युद्ध शुरू हो गया है। सीजफायर के 7 वें दिन तनातनी तब बढ़ गई जब हमास ने बंधकों की रिहाई वाली list नहीं सौंपी। साथ ही हमास ने गुरुवार को जेरुसलेम पर रॉकेट से हमला किया। इसके बदले में इजराइल ने भी हमास के ठिकानों पर हमला किया है।

Israel ने हमास पर किया हमला

सीजफायर टूटने के बाद Israel ने Gaza के Khan Younis और Rafah इलाके में बमबारी की जिसमें Hamas के मुताबिक 36 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। 6 दिनों की सीजफायर में Hamas ने 105 नागरिकों को छोड़ा जिसमें 24 विदेशी नागरिक भी थे जबकि Israel ने 210 फिलिस्तिनियों कैदियों को छोड़ा। गुरुवार की रात, 23 नाबालिगों और सात महिलाओं सहित 30 फिलिस्तीनी कैदियों को इजरायली जेल अधिकारियों ने रिहा कर दिया। यह रिहाई फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा आठ इजरायली बंधकों को मुक्त करने के बाद हुई है।

Advertisment

संघर्ष विराम समझौते में प्रतिदिन कम से कम 10 इजरायली बंधकों की रिहाई का आदेश दिया गया था, लेकिन हमास ने बुधवार को दो रूसी-इजरायल महिलाओं के शामिल होने के कारण गुरुवार को केवल आठ इजरायलियों को रिहा किया था।

News 24 Whatsapp

विज्ञापन

इजराइल ने फिलिस्तीनियों से इलाके खाली करने को कहा है

ताजा घटनाक्रम में इजराइल अब दक्षिण गाजा पर हमले शुरू कर रहा है। इजराइल ने पर्चे गिरा कर फिलिस्तीनियों से इलाके को खाली करने को कहा है। इजराइली अधिकारियों ने जेनिन, हेब्रोन, तुलकेरेम और रामल्ला सहित कब्जे वाले वेस्ट बैंक के शहरों में रात भर में कम से कम 12 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जबकि, फिलिस्तीनी प्रिजनर्स सोसाइटी के अनुसार, 7 अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से कम से कम 3,400 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ