Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

इजरायल ने ईरान के एक स्पोर्ट्स हॉल में 20 वॉलीबॉल खिलाड़ियों पर बमबारी की

अमेरिकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जैकसन हिंकल की सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति को लेकर एक बार फिर नई बहस छेड़ दी है. पोस्ट में अमेरिका और इजरायल की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं.

Author
Edited By : Varsha Sikri Updated: Mar 1, 2026 01:13
Iran Israel War
Credit: Social Media

अमेरिकी इन्फ्लुएंसर जैकसन हिंकल की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. वायरल पोस्ट में जैकसन हिंकल ने अमेरिका और इजरायल की नीतियों पर सवाल उठाए हैं. पोस्ट के साथ शेयर किए गए वीडियो और दावों को लेकर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई है, जबकि कुछ लोग उनके समर्थन में भी सामने आए हैं. यही वजह है कि ये पोस्ट अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले से सोना-चांदी में उछाल, जानिए आगे क्या होगा?

---विज्ञापन---

क्या है पोस्ट में दावा?

सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, जैकसन हिंकल ने अपने पोस्ट में मिडिल ईस्ट में चल रहे हालात को लेकर अमेरिका और इजरायल की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने दावा किया है कि वहां हो रही घटनाओं की सच्चाई को मेनस्ट्रीम मीडिया सही तरीके से नहीं दिखा रहा. हालांकि, इन दावों की सही पुष्टि अभी नहीं हुई है.

कौन हैं जैकसन हिंकल?

जैकसन हिंकल अमेरिका के एक चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और राजनीतिक विश्लेषक हैं. वो अक्सर ग्लोबल पॉलिटिक्स वॉर, अमेरिका की विदेश नीति और पश्चिमी देशों के फैसलों पर खुलकर राय रखते हैं. अपने बेबाक और तीखे बयानों की वजह से वो कई बार विवादों में भी रह चुके हैं.इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की की कई प्रतिक्रियाएं आई हैं. जैसे समर्थन में लोग कह रहे हैं कि जैकसन हिंकल सच को सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं और वो आम लोगों की आवाज बन रहे हैं. आलोचना करने वालों का कहना है कि इस तरह की पोस्ट से भ्रम फैलता है और बिना पुख्ता सबूत के ऐसे दावे करना खतरनाक हो सकता है.

---विज्ञापन---

‘ये भी पढ़ें: ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा’, इजरायली पीएम नेतन्याहू का बड़ा बयान

फैक्ट चेक की मांग

कई यूजर्स ने पोस्ट पर फैक्ट-चेक की मांग भी की है और कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को आंख बंद कर स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए. विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की वायरल पोस्ट अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर लोगों की सोच को प्रभावित करती हैं. जब किसी प्रभावशाली व्यक्ति की पोस्ट लाखों लोग देखते हैं, तो उसका असर जनमत पर पड़ता है.

First published on: Mar 01, 2026 12:28 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.