ईरान के मिनाब में गर्ल्स स्कूल पर मिसाइल अटैक, तेहरान ने इजरायल को बताया 85 छात्रों के कत्ल का जिम्मेदार

Iran Israel War: ईरान के मिनाब शहर में एक गर्ल्स स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में 85 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हैं. ईरान ने इस हमले के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है.

Iran Israel War

Credit: ANI

ईरान पर इजरायल के ताबड़तोड़ अटैक जारी है. दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में एक गर्ल्स स्कूल पर मिसाइल हमला हुआ, जिसमें अब तक 85 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मरने वालों में ज्यादातर मासूम बच्चियां और स्कूल स्टाफ शामिल हैं. ये हमला उस समय हुआ जब स्कूल में पढ़ाई चल रही थी. अचानक हुए धमाके से स्कूल की इमारत पूरी तरह तबाह हो गई. कई छात्राएं मलबे में दब गईं. स्थानीय लोगों और राहत टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन उससे पहले कई लोगों की जान जा चुकी थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुआ हमला?

ईरानी मीडिया के मुताबिक, ये हमला अमेरिका और इजरायल के ज्वॉइंट मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान हुआ. मिसाइल सीधे स्कूल की इमारत पर गिरी, जिससे आसपास के इलाके में भी भारी नुकसान हुआ. धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई. ईरान का कहना है कि ये हमला जानबूझकर किया गया और इसमें आम नागरिकों और स्टूडेंड्स को निशाना बनाया गया. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है. दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं और कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.

ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया

ईरान की सरकार और न्यायपालिका ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. अधिकारियों ने कहा कि स्कूल और बच्चों पर हमला अपराध है. ईरान ने चेतावनी दी है कि इस हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा. ईरान का आरोप है कि अमेरिका और इजरायल लगातार उसके नागरिक इलाकों को निशाना बना रहे हैं. इस हमले को लेकर अमेरिका और इजरायल की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि, दोनों देश पहले कह चुके हैं कि उनका निशाना ईरान के सैन्य ठिकाने हैं, न कि आम नागरिक.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ