भारत में जाली नोटों का सप्लायर था ISI एजेंट, नेपाल के काठमांडू में दौड़ा-दौड़ा कर हुई हत्या
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक ISI एजेंट की हत्या हो गई है। एजेंट का नाम लाल मोहम्मद उर्फ मोहमम्द दर्जी था। खबर के मुताबिक एजेंट अपने घर में था तभी कुछ लोगों उसपर हमला कर दिया और गोली मार कर हत्या कर दी। यह वारदात भी सीसीटीवी में कैद हो गई। ISI के इशारे पर लाल मोहम्मद पाकिस्तान और बांग्लादेश से भारतीय फेक करेंसी नेपाल मंगवा कर नेपाल से भारत में सप्लाई करता था।
मोहम्मद दर्जी जाली नोटों का बड़ा सप्लायर था। उसके लींक ISI के साथ थे। नेपाल में वे लंबे वक्त से रह रहा था। वह जाली नोटों के धंधे के अलावा ISI को उनके ऑपरेशन के लिए लॉजेस्टिक सप्लाई करना, ISI एजेंट्स को पनाह देने का काम करता था।
काठमांडू के कोठाटार में रहने वाला लाल मोहम्मद अपने घर आया। जैसे ही कार से निकलकर घर जाने लगा। उसपर फायरिंग होने लगी। वे भागने लगा, लेकिन हमलावरों ने उसे दौड़ा कर गोली मारी। उसे बचाने के लिए उसकी बेटी छत से कुदती है, लेकिन तब कर हमलावर गोली मारकर भाग गए।
4 जुलाई 2007 को काठमांडू के अनामनगर में जाली नोट कारोबारी पटुवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्या के आरोप में लाल मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। उसे दस साल की सजा हुई थी।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: