Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत ‘IRIS डेना’ पर पनडुब्बी हमला, 101 लोग लापता; भारत से लौट रहा था जहाज

बुधवार को जहाज की ओर से श्रीलंका नेवी को इमरजेंसी मैसेज मिला था. जिसके बाद श्रीलंकाई सेना ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 4, 2026 16:36

श्रीलंका के दक्षिणी तट पर एक सबमरीन हमले के बाद ईरान का एक नेवल फ्रिगेट ‘IRIS डेना’ डूब गया. जहाज पर हमले के बाद कम से कम 101 लोग लापता और 78 लोग जख्मी हो गए. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने श्रीलंकाई नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि यह घटना बुधवार को श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में हुई.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ईरान का IRIS डेना एक मौज-क्लास फ्रिगेट था, जो भारत के विशाखापत्तनम में MILAN 2026 मल्टीनेशनल नेवल एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के बाद ईरान लौट रहा था. बताया जा रहा है कि इस पर करीब 180 लोग सवार थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘पाकिस्तान छोड़ें अमेरिकी अधिकारी’, ट्रंप के आदेश पर खाली हुए कराची और लाहौर दूतावास

बुधवार को जहाज की ओर से श्रीलंका नेवी को इमरजेंसी मैसेज मिला था. जिसके बाद श्रीलंकाई सेना ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया. रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि ईरानी जहाज से इमरजेंसी मैसेज मिलने के बाद श्रीलंकाई नौसेना ने रेस्क्यू मिशन भेजा. बचाव मिशन पर जहाज और एयर फोर्स के प्लेन भेजे गए हैं.

---विज्ञापन---

प्रवक्ता ने साथ ही पुष्टि की है कि 32 जख्मी लोगों को नेवी ने बचा लिया है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें : इजरायल-ईरान जंग: भारत ने बनाया अपना कंट्रोल रूम, संकट में फंसे भारतीयों को 24 घंटे मिलेगी मदद, हेल्पलाइन नंबर जारी

ईरान में जारी जंग के बीच जहाज पर किसने पनडुब्बी हमला किया, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

First published on: Mar 04, 2026 04:36 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.