Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

Iran-US-Israel War LIVE Update: UAE ने खोला एयरस्पेस, उड़ान सेवाएं फिर से सामान्य

US-Israel Iran War LIVE: फरवरी 2026 में "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" से शुरू हुई ईरान-अमेरिका जंग 18वें दिन भी जारी है। सर्वोच्च नेता की मौत और हॉर्मुज जलडमरूमध्य की बंदी ने वैश्विक तेल संकट गहरा दिया है। भीषण संघर्ष के बीच अब लेबनान मोर्चा भी दहक उठा है।

Author
Written By: Raja Alam Updated: Mar 17, 2026 09:12 IST

Iran-US-Israel War LIVE Update: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़ा यह भीषण युद्ध आज अपने 18वें दिन (शुरुआत: 28 फरवरी 2026) में प्रवेश कर चुका है। इस संघर्ष की शुरुआत अमेरिकी और इजरायली सेना के संयुक्त “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” (Operation Epic Fury) के साथ हुई, जिसमें पहले ही दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई सहित कई शीर्ष अधिकारी मारे गए। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों (दुबई, कतर, बहरीन) में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और हवाई यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।

युद्ध के मौजूदा हालात बेहद तनावपूर्ण हैं क्योंकि ईरान ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को बंद कर दिया है, जिससे दुनिया भर में तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। अब तक इस जंग में 6,000 से अधिक ईरानी सैन्य कर्मी और सैकड़ों नागरिक मारे जा चुके हैं, जबकि लेबनान में हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच एक नया मोर्चा खुल गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो सहयोगियों से हॉर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की है, लेकिन कई यूरोपीय देश अभी भी इस सीधे सैन्य टकराव में कूदने से कतरा रहे हैं।

---विज्ञापन---

मिडिल ईस्ट की जंग से जुड़े आज 18वें दिन के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---
09:12 (IST) 17 Mar 2026
Iran-US-Israel War LIVE Update: ईरान में विरोध पर सख्त कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों पर ‘देखते ही गोली’ का आदेश!

ईरान में विरोध दबाने के लिए नए सुरक्षा चेकपोस्ट लगाए गए और प्रदर्शनकारियों पर ‘देखते ही गोली’ का आदेश जारी किया गया।

08:51 (IST) 17 Mar 2026
Iran-US-Israel War LIVE Update: UAE ने खोला एयरस्पेस, उड़ान सेवाएं फिर से सामान्य

ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा समीक्षा पूरी होने पर United Arab Emirates ने एयरस्पेस दोबारा खोला, अब सभी उड़ान सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो गई हैं।

08:13 (IST) 17 Mar 2026
Iran-US-Israel War LIVE Update: मोजतबा खामेनेई कहां हैं? इजराइली मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

इजरायली नेता साआर ने मोजतबा खामेनेई की स्थिति पर रहस्य को ईरान के लिए शर्मनाक बताते हुए गिरती सत्ता पर तंज कसा है।

07:51 (IST) 17 Mar 2026
Iran-US-Israel War LIVE Update: मुस्लिम देशों को चेतावनी! ईरान का साथ न देने वाले अरब मुल्कों पर भड़के लारीजानी

ईरानी नेता अली लारीजानी ने खाड़ी देशों को चेताते हुए अमेरिका-इजराइल के खिलाफ मुस्लिम एकता की अपील की है। उन्होंने आगाह किया कि ईरान पर हमला पूरे इस्लाम पर हमला है, जिसका प्रतिशोध भीषण होगा।

First published on: Mar 17, 2026 07:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.