News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Israel Iran War: ईरान-इजरायल जंग धीरे-धीरे गहराती जा रही है। आज युद्ध का छठा दिन। वहीं, इजरायल के साथ ट्रंप भी अब ईरान के पीछे लगता नजर आ रहा है। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने अयातुल्ला अली खामेनेई को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि वे बिना किसी शर्त के ही आत्मसमर्पण कर दे। इसके बाद खामेनेई ने भी पोस्ट शेयर कर कहा है कि वे यहूदियों के प्रति कोई दया भाव नहीं रखेंगे। अब इजरायली पीएम के बयान कि अगर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या हो जाए, युद्ध समाप्त हो जाएगा। यदि ऐसा होता है तो कौन होगा ईरान का अगला नेता?
ईरानी सुप्रीम इस समय चिंता और अकेले पड़ते दिखाई दे रहे हैं, एक तरफ नेतन्याहू का उनकी मौत वाला बयान और ट्रंप का उनके ठिकानों के बारे में जानकारी होने वाले बयान के बाद से उनके जीवन पर खतरा मंडराने लगा है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने भी चेतावनी दी है कि उनका भी वहीं हाल होगा, जो सद्दाम हुसैन का हुआ था।
ये भी पढ़ें- Israel Iran War: ट्रंप की चेतावनी पर खामेनेई का पलटवार, यहूदियों पर दया नहीं दिखाएंगे
मोजतबा खामेनेई
मोजतबा खामनेई सुप्रीम लीडर के दूसरे बेटे हैं और इस पद के सबसे बड़े दावेदार है। इनका जन्म 1969 में हुआ था। मोजतबा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और ईरानी मौलवी प्रतिष्ठान से नाता रखते हैं। उन्होंने इस युद्ध में भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, फिलहाल वे मध्यम श्रेणी में आने वाले मौलवी है।
अलीरेजा अराफी
अराफी ईरानी शिया मौलवी है, जो गार्जियन काउंसिल के सदस्य है। उनकी आयु 62 वर्ष है अलीरेजा अल-मुस्तफा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ईरान के अगले सुप्रीम बनने की रेस में वह भी शामिल हैं।
अली असगर हेजाजी
ईरान के सुप्रीम के नए लीडर्स बनाने वालों की सूची में खामेनेई के कार्यालय में राजनीतिक सुरक्षा से संबंधित मामलों की देखरेख करने वाले अली असगर भी दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। ये रणनीतिक निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाते हैं।
गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई
यह ईरान के मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने इंटेलिजेंस विभाग में भी दशकों तक काम किया है। ये भी एक मजबूत दावेदार हो सकते हैं। इन्होंने पहले प्रधानमंत्री के साथ ईरान के खुफिया मंत्री के रूप में भी काम किया है। इन्हें कानूनी दांव-पेंचों की जानकारी और समझ बहुत अधिक है।
इस लिस्ट में कई और दावेदार भी शामिल हैं- मोहम्मद गोलपायेगेनी जो खामेनेई के साथ लंबे समय से काम कर रहे हैं और उनके प्रमुख भी है। पूर्व विदेश मंत्री अली अकबर वेलायती और कमाल खराजी और पूर्व संसद अध्यक्ष अली लारीजानी भी लिस्ट में मौजूद है।
ये भी पढ़ें- Israel Iran War: इजरायल और ईरान में मिसाइल हमले जारी, जंग में कूद सकता है अमेरिका!
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।