Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत से बिफरा ईरान, एक रात में इजरायल में क्लस्टर बम से मचाई तबाही

सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत से बिफरा ईरान, एक रात में इजरायल में क्लस्टर बम से मचाई तबाही

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 18, 2026 08:38

मिडिल ईस्ट जंग का आज 19वां दिन है। बीते दिन इजरायल ने ईरान पर बड़ी एयर स्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत हो गई थी। बदले की कार्रवाई करते हुए ईरान ने इजरायल पर भीषण हमला किया। बीती रात ईरान ने इजरायल पर क्लस्टर बम बरसाकर भारी तबाही मचाई।

ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में तेल अवीव और मध्य इजरायल के कई इलाकों में भारी तबाही की खबरें आ रही हैं। हमले में Cluster Munition का इस्तेमाल किया गया। बता दें कि क्लस्टर मुनिशन हवा में फैल गए, जिससे कई किलोमीटर के दायरे में विनाश हुआ, जिसमें होलोन, येउद, ओआर येहुदा और तेल अवीव जैसे इलाके प्रभावित हुए।

---विज्ञापन---

इजरायली सेना ने पुष्टि की कि मिसाइलों ने ट्रेन स्टेशन, बसें, इमारतें और वाहनों को नुकसान पहुंचाया हालांकि कई इंटरसेप्ट हो गईं। मध्य इसराइल में कम से कम दो लोग मारे गए। मलबे के नीचे लोगों के फंसे होने की आशंका है।

खबर अपडेट की जा रही है…

---विज्ञापन---
First published on: Mar 18, 2026 07:23 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.