Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

इंटरपोल ने खालिस्तानी आतंकी करणवीर सिंह की बढ़ाई टेंशन, रेड कॉर्नर नोटिस जारी, ये हैं आरोप

Interpol Issued Red Corner Notice Against Karanvir Singh: इंटरपोल ने खालिस्तानी आतंकी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। रेड कॉर्नर नोटिस के जरिए इंटरपोल के सदस्य देशों से किसी व्यक्ति को खोजने और अस्थायी रूप से तब तक हिरासत में रखने का अनुरोध किया जाता […]

Author
Edited By : Pushpendra Sharma Updated: Sep 25, 2023 22:18
Interpol issued Red Corner Notice Against Karanvir Singh Member Khalistani Terrorist Group Babbar Khalsa International
Interpol issued Red Corner Notice Against Karanvir Singh Member Khalistani Terrorist Group Babbar Khalsa International

Interpol Issued Red Corner Notice Against Karanvir Singh: इंटरपोल ने खालिस्तानी आतंकी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य करणवीर सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। रेड कॉर्नर नोटिस के जरिए इंटरपोल के सदस्य देशों से किसी व्यक्ति को खोजने और अस्थायी रूप से तब तक हिरासत में रखने का अनुरोध किया जाता है जब तक कि प्रत्यर्पण या आत्मसमर्पण और इसी तरह की कानूनी प्रक्रिया नहीं हो जाती।

पाकिस्तान में छिपा है करणवीर सिंह 

करणवीर सिंह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। कहा जा रहा है कि वह फिलहाल पाकिस्तान में छिपा है। करणवीर सिंह को बब्बर खालसा संगठन में प्रमुख शख्स माना जाता है। वह वाधवा सिंह और हरविंदर सिंह रिंदा के दाहिने हाथ के रूप में काम करता है। वाधवा सिंह और रिंदा दोनों भगौड़े हैं। माना जाता है कि वे भी पाकिस्तान में रह रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वे पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) की सहायता से आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त हैं।

---विज्ञापन---

इंटरपोल की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो करणवीर सिंह पर भारत में कई आरोप दर्ज हैं। इनमें विस्फोटक कृत्यों में शामिल होना, हत्या, आतंकवादी साजिश, शस्त्र अधिनियम का उल्लंघन और आतंकी फंडिंग शामिल है।

ये भी पढ़ें: कनाडा में होगी गैंगवार, जस्टिन ट्रूडो भी नहीं बचेंगे! भारत ने बार-बार किया था सतर्क

क्या है इंटरपोल? 

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन को आमतौर पर इंटरपोल के नाम से जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय संगठन दुनियाभर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण के लिए काम करता है। इसका मुख्यालय लियोन, फ्रांस में स्थित है।

ये भी पढ़ें: कनाडा में नया बवाल, नाजी सैनिक का संसद में किया सम्मान, नाराज हुए भारत में रूस के राजदूत

First published on: Sep 25, 2023 10:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.