कनाडा में होगी गैंगवार, जस्टिन ट्रूडो भी नहीं बचेंगे! भारत ने बार-बार किया था सतर्क
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Gang War in Canada: खालिस्तानियों को लेकर भारत के खिलाफ बयान देने वाले कनाडा के सामने अब एक नई समस्या खड़ी होती दिखाई दे रही है। शीर्ष कनाडाई अधिकारी अब इस समस्या से निपटने के रास्ते खोज रहे हैं। बताया गया है कि कनाडा में अब गैंगवार हो सकती हैं।
न्यूज साइट एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिन ट्रूडो की ओर से खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में भारत की भूमिका का आरोप लगाया था। इसके बाद भारत और कनाडा में बढ़ते राजनयिक तनाव के बीच कनाडा में सक्रिय कई खालिस्तान समर्थक गिरोहों में भी मतभेद बढ़ गए हैं। इसके कारण उनमें गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। इसके पीछे हाल ही में कुख्यात दविंदर बंबीहा गिरोह के सदस्य सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या भी है।
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध रखने वाले ट्रांस-नेशनल गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा था कि उसे अपने पापों की कीमत चुकानी पड़ी है। कोई छिपने के लिए दुनिया भर में भाग सकता है, लेकिन आखिरकार उसे अपने कर्मों की कीमत चुकानी ही पड़ेगी। गैंगस्टर पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी आरोप है।
बताया गया है कि दुनेके की हत्या खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख निज्जर की हत्या से अलग नहीं थी, जो जून में कनाडा के गुरुद्वारे के पास गैंगवॉर में हुई थी। माना जाता है कि खालिस्तान समर्थक नेता ने रिपुदमन सिंह मलिक के साथ प्रतिद्वंद्विता बढ़ा ली थी, जो 1985 के एयर इंडिया बम विस्फोट के मुख्य आरोपियों में से एक था। उसे कनिष्क बम विस्फोट मामले के रूप में भी जाना जाता है।
यह भी पढ़ेंः कौन है वो शख्स, जिसे कनाडा की संसद ने किया सम्मानित? वह निकला नाजी तो उठानी पड़ी शर्मिंदगी
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: