India-Canada Row: कनाडा से होने लगा पंजाबियों का मोह भंग; 6 महीने में 42 हजार ने छोड़ी PR

Punjabi Youths Returning India Withdrawing Canadian PR : भारत के साथ बढ़ी तल्खी के बाद कनाडा से पंजाबी युवाओं का मोह भंग होने लग गया है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि बीते 6 महीने में वहां से 42 हजार पंजाबी भारत वापस लौट आए हैं।

Canada

कनाडा में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद पनपे तल्खी वाले हालात का असर अब साफ देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा असर उस कम्युनिटी पर पड़ा है, जिसे विदेश-खासकर कनाडा में जाकर बसने के लिए ही जाना जाता है। अब पंजाबियों का कनाडा के प्रति मोह भंग होता जा रहा है और इसी का नतीजा है कि बीते 6 महीने में 42 हजार पंजाबी कनाडा की पीआर छोड़कर भारत वापस लौट आए हैं। हालांकि इसके कुछ दूसरे कारण भी हैं। जानें क्या है पूरा मामला…

इस बात में कोई दो राय नहीं कि 18 जून 2023 में कनाडा में खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई और इसके बाद महीनों से भारत और कनाडा के रिश्ते बिगड़ गए। इसके पीछे की वजह कनाडा की तरफ से निज्जर की हत्या के लिए भारत सरकार की रणनीति को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश रही। नौबत यहां तक आ गई कि दोनों देशों में स्टूडेंटस वीजा और कारोबारी लेन-देन सब प्रभावित हो गए। हालांकि विश्वपटल पर हीनभवना का शिकार होने के बाद कनाडा अब अपने रुख पर नरम भी पड़ता नजर आ रहा है। बावजूद इसके अब कनाडा में वो बात नहीं रही, जिसके लिए पंजाबी बहुतायत में वहां जाते थे।

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े?

आंकड़ों पर बात करें तो साल 2022 में यह संख्या 93,818 थी, वहीं चालू वर्ष 2023 के पहले 6 महीनों में 42 हजार लोगों ने कनाडा की स्थायी नागरिकता (पीआर) छोड़ दी है। इस बात की तस्दीक कनाडा सरकार का आव्रजन विभाग भी करता है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 2021 की शुरुआत में 85,927 लोगों ने कनाडा छोड़ दिया, जिनमें बड़ी संख्या पंजाबियों की थी। अब जहां तक इस स्थिति परिवर्तन के पीछे की वजह की बात है, हर कोई जानता है कि कनाडा में पिछले कुछ महीनों से मौसम ठीक नहीं चल रहा है। कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा लगातार की जा रही भारत विरोधी गतिविधियों से पंजाब के लोग परेशान हैं।

बढ़ती महंगाई और अपराध भी हैं जिम्मेदार

दूसरी ओर कनाडा में बढ़ती महंगाई, बढ़ते किराये और महंगी जीवनशैली है। इसी के साथ खालिस्तान समर्थक अलगाववादियों और खतरनाक गैंगस्टरों को पनाह देने के कारण कनाडा में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इस बारे में कनाडा में बिजनेसमैन एंडी डूंगा के शोरूम में फिरौती के लिए गोलीबारी, रिपुदमन सिंह की हत्या, आतंकी हरदीप निझर की हत्या, सुक्खा डुनाके की हत्या, गिप्पी ग्रेवाल के घर पर गोलीबारी जैसी घटनाओं ने वहां का माहौल खराब कर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ