---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Indian Navy ने बचाया हाईजैक जहाज से घायल क्रू मेंबर, समुद्री लुटेरों ने किया था माल्टा के जहाज का अपहरण

Indian Navy warship INS Kochi rescue crew member hijacked vessel MV Ruen: भारतीय नेवी ने माल्टा के हाईजैक हुए जहाज से एक क्रू मेंबर को बचाया है। नेवी ने घायल चालक को इलाज के लिए ओमान के एक पोर्ट पर छोड़ दिया है।

---विज्ञापन---

Indian Navy warship INS Kochi rescue crew member hijacked vessel MV Ruen: इंडियन नेवी ने एक बार फिर अपने अद्भुत शौर्य और पराक्रम को दिखाया है। हमारे देश की नौसेना सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जानी जाती है। भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोच्ची ने माल्टा के हाईजैक किए गए जहाज से एक घायल क्रू मेंबर को बचाया है जो समुद्री लुटेरों की गोली से घायल हो गया था। बता दें कि भारतीय नौसेना ने ही कुछ दिन पहले अरब सागर में सोमालिया के समुद्री लुटेरों द्वारा हाईजैक किए गए माल्टा के जहाज एमवी रुएन (MV Ruen) को रेस्क्यू था।

इलाज के लिए चालक को छोड़ा ओमान के एक पोर्ट पर

इंडियन नेवी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS कोच्चि ने अपहरण किए गए जहाज MV Ruen से चालक दल के एक सदस्य को बचाया है। नेवी ने बताया कि यह चालक सोमालिया में हाईजैक किए गए समुद्री लुटेरों की गोलीबारी में घायल हो गया था। नेवी ने उसे बचाने के लिए समुद्री डाकुओं के साथ बातचीत की और घायल चालक दल की रिहाई सुनिश्चित की। घायल चालक को बचाने के बाद उसे सबसे पहले प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद भारतीय नौसेना ने आगे इलाज के लिए उसे ओमान के एक पोर्ट पर छोड़ दिया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

भारतीय नेवी को मिला था अलर्ट

जानकारी के अनुसार, 15 दिसंबर को कोरिया से तुर्की की ओर माल्टा का जहाज जा रहा था। इसी दौरान जब जहाज ने सोमालिया के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश किया तो समुद्री डाकुओं ने हमला बोल दिया और जहाज का अपहरण कर लिया। जानकारी के अनुसार, इस जहाज पर 18 चालक दल मौजूद थे। माल्टा के MV Ruen जहाज का जब अपहरण किया गया था,  इस संबंध में भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS कोच्चि को अलर्ट मिला था। जिसके बाद भारतीय नौसेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर जहाज को बचाया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Libya Boat Drowned: दुनिया का सबसे खतरनाक समुद्री रूट, इस साल 2200 लोग डूबे

ये भी पढ़ें: US की उत्तर कोरिया को चेतावनी, परमाणु हमला किया तो खत्म हो जाएगी किम जोंग उन की सत्ता

---विज्ञापन---
First published on: Dec 19, 2023 10:24 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola