Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

नोबेल ना सही… अब सोने के सिक्के पर छपेगी डोनाल्ड ट्रंप की फोटो; अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा क्या कर दिया?

विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने इसे तीखी आलोचना का निशाना बनाया है. सीनेटर जेफ मर्कली ने कहा, 'सिक्कों पर चेहरे तानाशाहों और राजाओं के होते हैं, लोकतांत्रिक नेताओं के नहीं.'

Author
Written By: Akarsh Shukla Updated: Mar 22, 2026 23:17

अमेरिका की आजादी के 250 वर्ष पूरे होने पर जारी होने वाला खास सोने का स्मारक सिक्का अब विवादों के केंद्र में है. इसमें मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छपने जा रही है. यह 24 कैरेट शुद्ध सोने का कॉइन होगा, जिसमें ट्रंप को ‘रिजॉल्यूट डेस्क’ पर झुके हुए और मुट्ठी भींचे दिखाया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा 4 जुलाई 1776 को हुई थी, जब 13 उपनिवेशों ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया. इसी ऐतिहासिक पल की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यूएस मिंट यह स्मारक सिक्का जारी करने की तैयारी कर रहा है.

राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज की भी छपी थी तस्वीर


यह पहला मौका नहीं है जब किसी जीवित राष्ट्रपति की फोटो ऐसे सिक्के पर उभर रही है. साल 1926 में, आजादी के 150 वर्ष पूरे होने पर, राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज जॉर्ज वॉशिंगटन के साथ स्मारक सिक्के पर नजर आए थे. लेकिन अमेरिकी कानून में साफ तौर पर यह प्रावधान है कि किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर सामान्य मुद्रा पर नहीं छपी जा सकती. फिर भी, इस बार ट्रेजरी विभाग का तर्क है कि यह सिक्का आम चलन की मुद्रा नहीं, बल्कि कलेक्टर्स के लिए स्मारक है. इसलिए यह कानूनी छूट के दायरे में आता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘… तो पूरी तरह बंद कर देंगे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, ट्रंप की धमकी पर अब ईरान ने दी खतरनाक वॉर्निंग

‘कमीशन ऑफ फाइन आर्ट्स’ ने दी सिक्के को हरी झंडी


19 मार्च को अमेरिकी ‘कमीशन ऑफ फाइन आर्ट्स’ ने सिक्के के डिजाइन को हरी झंडी दे दी. हालांकि, इसके आकार और अंतिम स्वीकृति की औपचारिक प्रक्रिया अभी बाकी है. ट्रेजरी के अधिकारी ब्रैंडन बीच ने कहा, ‘यह सिक्का हमारी लोकतांत्रिक भावना और 250 साल की विरासत को दर्शाएगा. ट्रंप से बेहतर प्रतीक इस वक्त कोई नहीं हो सकता.’ लेकिन विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने इसे तीखी आलोचना का निशाना बनाया है. सीनेटर जेफ मर्कली ने कहा, ‘सिक्कों पर चेहरे तानाशाहों और राजाओं के होते हैं, लोकतांत्रिक नेताओं के नहीं.’ उनकी पार्टी इसे ट्रंप की व्यक्तिगत छवि को इतिहास में स्थायी बनाने की कोशिश बता रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को देना होगा टैक्स? ईरान कर रहा है ये बड़ी प्लानिंग

ट्रेजरी विभाग ने स्पष्ट किया कि यह सिक्का बाजार में सामान्य मुद्रा के रूप में नहीं चलेगा, इसलिए मौजूदा प्रतिबंध लागू नहीं होंगे. साथ ही, 2026 में ‘1776–2026’ अंकित और लिबर्टी बेल वाले कई अन्य खास डिजाइन वाले सिक्के और मेडल भी जारी किए जाएंगे. आलोचक इसे ट्रंप प्रशासन की रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं, जिसमें अपनी विरासत को राष्ट्रीय प्रतीकों से जोड़ने की कोशिश साफ दिख रही है.

First published on: Mar 22, 2026 11:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.