Google में कर्मचारियों को क्यों मिलती हैं फ्री फूड समेत ये सुविधाएं? CEO सुंदर पिचाई ने बताया कारण

CEO Sundar Pichai Statement On Google Employees Free Food : गूगल न सिर्फ अपने कर्मचारियों को अच्छी सैलरी देती है, बल्कि फ्री में कई सुविधाएं भी देती हैं। इसकी वजह से लोग गूगल में नौकरी करना चाहते हैं। सीईओ सुंदर पिचाई ने फ्री सुविधाओं को लेकर बड़ा बयान दिया।

Sundar Pichai

Sundar Pichai

विज्ञापन

CEO Sundar Pichai Statement On Google Employees Free Food : दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में शामिल गूगल में काम करना हर किसी का सपना होता है। इस कंपनी में कर्मचारियों को अच्छी सैलरी के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। गूगल अपने कर्मचारियों को फ्री फूड समेत अन्य सुविधाएं क्यों देती है। इसे लेकर अल्फाबेट कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने बड़ी वजह बताई है।

गूगल में कर्मचारियों को फ्री में भोजन, सोने के लिए जगह और मेडिटेशन के लिए वक्त मिलता है। फ्री फूड को लेकर सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि यह केवल सुविधा नहीं है, बल्कि कर्मियों में रचनात्मकता बढ़ती है और संचार का निर्माण होता है। कर्मियों को फ्री फूड देने को लेकर कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई थी, बल्कि कंपनी के कैफे में नॉर्मल डिस्कशन से यह विचार आया था।

विज्ञापन

कार्यस्थल पर पड़ता है असर : सुंदर पिचाई

सुंदर पिचाई का मानना है कि कर्मचारी हितैषी लाभ और पहल शुरू करने से कार्यस्थल की गतिशीलता पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे होने वाले लाभ लागत से कहीं ज्यादा होते हैं। उन्होंने ‘द डेविड रुबेनस्टीन शो: पीयर टू पीयर कन्वर्सेशन्स’ में यह बात कही।

विज्ञापन

गूगल में 1,82,000 से ज्यादा कर्मी करते हैं काम

फ्री फूड के अलावा गूगल की ओर से कर्मचारियों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। यही वजह है कि अधिकांश लोग गूगल जैसी बड़ी कंपनी में काम करना चाहते हैं। सुंदर पिचाई ने शो में कहा कि इस वक्त गूगल में 1,82,000 से ज्यादा कर्मी नौकरी करते हैं।

विज्ञापन

ये भी मिलती हैं सुविधाएं

विज्ञापन

गूगल के कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ मिलता है, जिसमें मेडिकल, डेंटल और विजन कवरेज के साथ वेलनेस प्रोग्राम और ऑन साइट फिटनेस सेंटर भी शामिल हैं। कंपनी अच्छी सैलरी, सेवानिवृत्ति योजना, स्टॉक विकल्प और वित्तीय नियोजन सेवाएं प्रदान करती है। गूगल वर्क फ्रॉम होम की भी सुविधा देती है। साथ ही कर्मचारियों को पेड लीव भी मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ