हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मिडिल ईस्ट में तैनात होगा तीसरा US युद्ध पोत George HW Bush, अमेरिका ने किया रवाना

अब अमेरिका ने तीसरा युद्धपोत यूएसएस जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश को ईरान की ओर रवाना कर दिया है। इससे पहले USS Abraham Lincoln और USS Gerald Ford अमेरिका ईरान में तैनात कर चुका है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

Middle East War: मिडिल ईस्ट में जंग का आज 8वां दिन है। पहले के मुकाबले युद्ध काफी ठंडा पड़ गया है। हालांकि अमेरिका और ईरान एक दूसरे पर हमला के लिए नई नई तरकीबें लगा रहे हैं। अब अमेरिका ने तीसरा युद्धपोत यूएसएस जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश को ईरान की ओर रवाना कर दिया है। ईरान पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका ने इसकी तैनाती का फैसला लिया है। 2003 के बाद पहली बार एक साथ 3 युद्धपोत की तैनाती की जा रही है।

USS Abraham Lincoln और USS Gerald Ford के बाद अब USS George HW Bush अब ईरान युद्ध में तैनात किया जायेगा। तीसरा स्ट्राइक ग्रुप ईरान पर दबाव बनाने तथा क्षेत्रीय अस्थिरता रोकने के लिए तैनात हो रहा। मध्य पूर्व में अमेरिका द्वारा तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप भेजने की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि ईरान के साथ तनाव चरम पर है और हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में जहाजरानी पर हमले तेज कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: जंग के बीच ईरान में फिर आया तेज भूकंप, परमाणु परीक्षण की अटकलें शुरू

विज्ञापन

बता दें कि USS George HW Bush कैरियर ग्रुप पूर्वी भूमध्य सागर की ओर रवाना हो रहा है, जबकि USS Gerald Ford गुरुवार को Suez Canal पार कर रेड सी में पहुंच चुका है। कैरियर ग्रुप George HW Bush के दर्जनों स्ट्राइक फाइटर्स और गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर यमन में संभावित हमलों का मुकाबला करेंगे, जो इजरायल या अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर निशाना साध सकते हैं। फिलहाल Mearsk जैसी कंपनियों के मार्ग लाल सागर में रुके हुए हैं।

यह भी पढ़ें: ‘होर्मुज स्ट्रेट को…’, ईरान की धमकी ने बढ़ाई ट्रंप की टेंशन, इजरायल को भी दिया खुला चैलेंज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola