---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

धोखेबाज प्रेमी को सूटकेस में बंद किया, शराब पीकर सो गई गर्लफ्रेंड…वीडियो ने खोल दिया कत्ल का राज

Florida Boyfriend Murder Case: यूएस के फ्लोरिडा में एक गर्लफ्रेंड ने अपने धोखेबाज आशिक को ऐसा सबक सिखाया कि उसकी जान ही चली गई। युवती ने आशिक को पहले सूटकेस में बंद कर दिया। फिर शराब पीकर सो गई। ये कहानी गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताई थी। लेकिन आखिर में पुलिस की जांच में कुछ और ही निकलकर आया।

---विज्ञापन---

US Crime News: यूएस के फ्लोरिडा में एक महिला ने अपने आशिक को मौत के घाट उतार दिया। मामला शहर के विंटर पार्क इलाके का है। युवती का नाम सारा बून है, जिसके खिलाफ प्रेमी जॉर्ज टोरेस के मर्डर का केस चलेगा। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी। सारा ने 4 साल पहले हुई हत्या के मामले में खुद को निर्दोष बताया था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवती ने अपने बचाव के लिए कई वकीलों को हायर किया था। जिसके कारण केस काफी डिले हो गया।

‘तुम जब धोखा देते हो, तो मैं भी दुखी होती हूं’

महिला ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वो जॉर्ज के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में थी। दोनों ने रात के समय शराब का सेवन किया था, इसके बाद लुकाछिपी का गेम खेला। इस दौरान उसका प्रेमी एक सूटकेस में छिपा था। उसने अपने प्रेमी को सूटकेस में खोज लिया था। लेकिन नशा होने के कारण वह सो गई। सोचा कि प्रेमी खुद बाहर निकल आएगा। लेकिन सुबह उसे प्रेमी नहीं दिखा। इसके बाद वह दौड़कर सूटकेस के पास गई। जिप खोली, तो देखा कि प्रेमी की सांसें थम चुकी हैं। उसकी दम घुटने से मौत होने के बाद पुलिस को खुद फोन किया था। लेकिन पुलिस उसे ही अपने साथ ले गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बिहार में प्यार की खौफनाक सजा, लड़की के घरवालों ने प्रेमी की गर्दन काट मंदिर में चढ़ा दी बलि

---विज्ञापन---

पहली बार में पुलिस को गर्लफ्रेंड की थ्योरी सही लगी थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की बॉडी पर चोटों के निशान मिले। खोपड़ी, माथे, गर्दन और पीठ के अलावा होंठ पर कट मिला। जिसके बाद पुलिस ने वारंट लेकर महिला के घर की तलाशी ली। पुलिस को मौके से शराब की बोतल मिली। महिला के मोबाइल से एक वीडियो देख पूरी बात पुलिस के समझ में आ गई। वीडियो से पता लगा कि उसने प्रेमी का मर्डर किया। जिसके बाद उसको अरेस्ट किया गया। वीडियो में महिला अपने प्रेमी पर धोखा देने जैसे आरोप लगाकर चिल्लाती दिख रही है। प्रेमी सूटकेस में बंद दिख रहा है। जो जोर-जोर से महिला का नाम लेकर खुद को बाहर निकालने की गुहार लगा रहा है। महिला कहती है कि तुम जब धोखा देते हो, तो मुझे ऐसा ही लगता है।

First published on: Jun 08, 2024 04:44 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola