Ethiopia Road Accident: इथियोपिया में नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया की ओर से जारी की रिलीज के अनुसार, हादसा दक्षिणी इथियोपिया में हुआ है। एक कार और लोगों से भरी गाड़ी हादसे का शिकार हुई। टक्कर लगने के बाद कार और बस नहर में गिर गईं। लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए पीड़ितों को नहर से निकाला, लेकिन तब तक 66 लोग दम तोड़ चुके थे। स्थानीय बोना जनरल अस्पताल में 4 लोगों का उपचार जारी है।
हादसा राजधानी अदीस अबाबा से करीब 300 किलोमीटर दूर सिदामा राज्य में बोना ज़ुरिया वोरेडा में गेलाना ब्रिज के पूर्वी क्षेत्र में हुआ। सिदामा रीजनल हेल्थ ब्यूरो ने फेसबुक पर पोस्ट करके हादसे की पुष्टि की। ब्यूरो की ओर से शेयर की गई तस्वीरों के अनुसार, पानी में डूबी एक गाड़ी के चारों ओर बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। वे हादसाग्रस्त लोगों को पानी से निकालने में मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। नीले तिरपाल से ढके कुछ शव जमीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। ब्यूरो ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
संबंधित खबरें
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
26 mins agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
52 mins agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
1 hr agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
10 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
14 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
21 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
21 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
1 day agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines