ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ‘नाटो’ (NATO) सहयोगियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ट्रंप ने मंगलवार को साफ लफ्जों में कहा कि उन्हें ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में नाटो देशों की मदद की कोई जरूरत नहीं है. यह तीखी प्रतिक्रिया तब आई जब अधिकांश नाटो सहयोगियों ने इस युद्ध में अमेरिका का साथ देने से हाथ पीछे खींच लिए.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर नाटो की आलोचना करते हुए लिखा, ‘अमेरिका इन देशों की रक्षा के लिए हर साल अरबों डॉलर खर्च करता है, लेकिन बदले में हमें कुछ नहीं मिलता.’ ट्रंप इस बात से खफा हैं कि परमाणु हथियारों के मुद्दे पर सहमत होने के बावजूद ये देश युद्ध के मैदान में अमेरिका के साथ खड़े होने को तैयार नहीं हैं.
यह भी पढ़ें : ‘इजरायल के लिए युद्ध में झोंका…’, ट्रंप प्रशासन में बगावत; काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा
अपनी सैन्य ताकत का बखान करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने अकेले ही ईरान की सैन्य शक्ति को तहस-नहस कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘ईरान की नौसेना, वायु सेना और हवाई रक्षा प्रणाली अब खत्म हो चुकी है. यहां तक कि उनके नेतृत्व को भी हमने मिटा दिया है.’
ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है और उसे अपनी जंग जीतने के लिए किसी की मदद की दरकार नहीं है.
यह भी पढ़ें : ‘सीजफायर नहीं, खून का बदला लेंगे’, ईरान के सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला कड़ा मैसेज
फ्रांस ने ठुकराई ट्रंप की अपील
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को कहा कि फ्रांस कभी भी होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के ऑपरेशन में हिस्सा नहीं लेगा. मैक्रों ने कहा, ‘हम इस लड़ाई में शामिल नहीं हैं और इसलिए फ्रांस अभी के हालात में होर्मुज स्ट्रेट को खोलने या आजाद कराने के ऑपरेशन में कभी हिस्सा नहीं लेगा.’
यह भी पढ़ें : डेथ रूमर्स के बीच खुद सामने आए इजरायली PM नेतन्याहू, ईरान के लिए जारी किया पैगाम
अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने होर्मुट स्ट्रेट बंद कर दिया था. क्रूड ऑयल के ग्लोबल खपत का पांचवां हिस्सा इसी रूट से सप्लाई होता है. होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की वजह से कई देशों में एनर्जी क्राइसिस पैदा हो गया है. इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों से अमेरिका का साथ देने की अपील की थी, ताकि होर्मुज स्ट्रेट खुलवाया जा सके. ट्रंप ने देशों से आग्रह किया था कि होर्मुज स्ट्रेट में अपने युद्धपोत भेजें.
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
2 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
3 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
7 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
11 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
13 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
13 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
13 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
13 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
21 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines