Donald Trump on Mojtaba Khamenei: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की मौजूदगी और सेहत को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप ने दावा किया है कि उनका मानना है कि मोजतबा खामेनेई अभी भी जिंदा हैं. हालांकि, वह एक हमले में बेहद गंभीर रूप से घायल जरूर हुए हैं, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई है. गौरतलब है कि अपने पिता अयातुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में हुई मौत के बाद मोजतबा खामेनेई ने ईरान के सुप्रीम लीडर का पद संभाला था.
पद संभालने के बाद से अब तक मुजतबा न तो किसी सार्वजनिक मंच पर दिखाई दिए हैं और न ही उनकी कोई नई तस्वीर सामने आई है. लंबे समय से किसी के सामने न आने की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह कयास लगाए जा रहे थे कि क्या वह सुरक्षित हैं या किसी हमले का शिकार हो चुके हैं.
ईरान ने पहली बार दुनिया को सुनाई नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की आवाज, कहीं वीडियो पुराना तो नहीं?
‘अगर वह जिंदा नहीं हैं तो ईरान अच्छा नाटक कर रहा है’
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक टेलीफोनिक इंटरव्यू के दौरान जब राष्ट्रपति ट्रंप से मोजतबा खामेनेई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह मारे गए हैं. वह बहुत गंभीर रूप से घायल जरूर हुए थे… लेकिन मुझे लगता है कि वह अभी भी जिंदा हैं.’ इसके साथ ही ट्रंप ने तंज कसते हुए यह भी जोड़ दिया कि अगर ईरानी सुप्रीम लीडर वाकई इस दुनिया में नहीं हैं तो फिर ‘ईरान इस बात को छिपाने के लिए दुनिया के सामने बहुत बेहतरीन नाटक कर रहा है.’
अमेरिकी राष्ट्रपति के इस सनसनीखेज बयान के बाद मिडिल ईस्ट की राजनीति और सुरक्षा विश्लेषकों के बीच एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. फिलहाल ईरान की ओर से ट्रंप के इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
ईरान ने जारी किया था मोजतबा खामेनेई का वीडियो
ईरान के सुप्रीम लीडर के जिंदा होने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ‘फार्स’ ने मोजतबा खामेनेई का एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें वे पूरी तरह सक्रिय और सामान्य नजर आ रहे हैं. तेहरान की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में 56 साल के मोजतबा खामेनेई एक धार्मिक एकेडमिक सेशन की अध्यक्षता करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वे बड़े ही शांत और सामान्य अंदाज में बैठे हैं. पहले वे एक छात्र द्वारा दी जा रही थीसिस की प्रेजेंटेशन को ध्यान से सुनते हैं और फिर उस पर अपने सुझाव देते हैं.
वीडियो में मोजतबा की आवाज एकदम साफ सुनाई दे रही है. वे छात्रों को ईरानी शासन के ‘इस्लामिक सिक्योरिटी मॉडल’ के बारे में विस्तार से समझाते और विचार-विमर्श करते नजर आ रहे हैं. पूरे वीडियो में उनका अंदाज बेहद सहज दिख रहा है.
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines