मोजतबा खामेनेई का ये लेटेस्ट Video? गंभीर बीमारी के दावों के बीच क्लिप में दिखाई दे रहे एकदम फिट, क्या है मामला

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर बनाया गया था. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह भी उसी हमले में घायल हुए थे.

IAMGE.jpg (1)

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चल रही अटकलों के बीच एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है. ईरान की न्यूज एजेंसी मेहर ने शनिवार, 8 अगस्त को कथित तौर पर ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का एक वीडियो जारी किया. वीडियो में मोजतबा खामेनेई कुछ लोगों के साथ बैठे बातचीत करते नजर आ रहे हैं. वायरल क्लिप में मोजतबा बिल्कुल फिट और सेहतमंद दिखाई दे रहे हैं, उनके आस-पास लोग भी ध्यान से उनकी बातें सुनते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो को कब रिकॉर्ड किया गया था, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

वीडियो को लेकर खड़े हुए सवाल

वीडियो की कोई डेट नहीं होने से अब ये सवालों के घेरे में आ गया है. वीडियो लेटेस्ट है या AI जनरेटेड नहीं है, न्यूज24 इन दावों की पुष्टि नहीं करता है. यह भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति असल में मोजतबा खामेनेई ही हैं या नहीं. ऐसे में वीडियो के आधार पर ईरान के सुप्रीम लीडर के स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अभी भी आशंकाएं जस की तस हैं.

विज्ञापन

इजरायल ने तो कर दिया मौत का दावा

दरअसल, मोजतबा की तबीयत को लेकर पिछले कुछ दिनों से गंभीर दावे सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन प्रशासन के करीबी सूत्रों के हवाले से स्थानीय मीडिया ने दावा किया था कि ईरान के टॉप लीडर्स के बीच मोजतबा खामेनेई के गंभीर स्वास्थ्य को लेकर चर्चा चल रही है. कुछ इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में भी उनकी हालत गंभीर बताए जाने का दावा किया गया. द जेरूसलम पोस्ट ने एक सूत्र के हवाले से यहां तक कहा कि जल्द ही उनकी मौत की खबर सामने आने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन

पिता के साथ ही हमले में घायल हुए थो मोजतबा?

गौरतलब है कि मोजतबा खामेनेई लंबे वक्त से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखाई दिए हैं. ईरान और अमेरिका संघर्ष के बीच भी उनका कोई बयान सामने नहीं आया है. आपको बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर बनाया गया था. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह भी उसी हमले में घायल हुए थे और उनका इलाज चल रहा है. इसके बाद से वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ