ईरान ने पहली बार दुनिया को सुनाई नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की आवाज, कहीं वीडियो पुराना तो नहीं?

ईरान लगातार ये दावा करता रहा है कि उनके सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ज़िंदा हैं. वहीं अमेरिका हमेशा से ये सवाल उठाता रहा है कि ईरान के पास खामेनेई के ज़िंदा होने का क्या सबूत है. इस बीच ईरान की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें खामेनेई नज़र आ रहे हैं.

Mojtaba khamenei

ईरान ने जारी किया मोजतबा खामेनेई का वीडियो (Photo: Social Media)

ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर 28 फरवरी को हमला किया था, जिसमें सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई और उनके परिवार के कई लोगों की मौत हो गई. इस हमले में उनके बेटे मोजतबा खामेनेई भी घायल हुए थे, लेकिन इसके बाद से ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को किसी ने नहीं देखा है. तभी से ईरान लगातार ये दावा करता रहा है कि वो ज़िंदा हैं. वहीं अमेरिका हमेशा से ये सवाल उठाता रहा है कि ईरान के पास खामेनेई के ज़िंदा होने का क्या सबूत है. इस बीच ईरान की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें खामेनेई नज़र आ रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में क्या है?

तेहरान की ओर से जारी किए गए वीडियो में 56 साल के मोजतबा खामेनेई एक धार्मिक एकेडमिक सेशन की अध्यक्षता करते हुए दिख रहे हैं. वो पहले एक स्टूडेंट से उसकी थीसिस की प्रेजेंटेशन के बारे में सुनते हैं और फिर उसे अपना सुझाव देते हैं. वीडियो में मोजतबा की आवाज साफ सुनाई दे रही है. वो छात्रों को ईरानी शासन के इस्लामिक सिक्योरिटी मॉडल के बारे में बताते हुए दिखाई दे रहे हैं. ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी फार्स ने इस वीडियो को शेयर किया है. इसमें मोजतबा बड़े ही नॉर्मल तरीके से छात्रों से विचार-विमर्श करते नज़र आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

वीडियो को लेकर उठ रहे सवाल

ईरान की ओर से जारी किए गए इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. तेहरान ने ये साफ नहीं किया है कि ये वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया है. लोगों का कहना है कि कहीं ये वीडियो पुराना तो नहीं. इससे पहले ईरान की न्यूज एजेंसी मेहर ने 8 अगस्त को ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें वो कुछ लोगों के साथ बैठे बातचीत करते नजर आ रहे थे. वायरल क्लिप में मोजतबा बिल्कुल फिट और सेहतमंद दिखाई दे रहे थे और उनके आस-पास लोग भी ध्यान से उनकी बातें सुनते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो को कब रिकॉर्ड किया गया था, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ