अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाई थी. ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में यह दावा किया. उन्होंने कहा कि मैंने पीएम मोदी से फोन पर कहा था कि अगर आप यह मामला नहीं सुलझाते हैं तो मैं दोनों देशों के साथ ट्रेड डील नहीं करूंगा. साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने दोनों देशों को 200 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी भी दी थी.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने (पाकिस्तानी PM) हमारे चीफ ऑफ स्टाफ के सामने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप ने हमारे और भारत के बीच जंग रोककर 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई है. जंग जोरों पर थी, प्लेन मार गिराए जा रहे थे. और मैंने दोनों से फोन पर बात की, और मैं उन्हें थोड़ा-बहुत जानता था. मैं प्रधानमंत्री मोदी को बहुत अच्छे से जानता था. मैंने उन्हें फोन किया.’
ट्रंप ने साथ ही कहा, ‘मैंने पीएम मोदी से कहा कि सुनिए, अगर आप यह मामला नहीं सुलझाते हैं तो मैं आप दोनों के साथ ट्रेड डील नहीं करूंगा. और अचानक, हमने एक डील कर ली. मैंने कहा, अगर तुम लड़ोगे, तो मैं दोनों देश पर 200 फीसदी टैरिफ लगा दूंगा. दोनों देश लड़ना चाहते थे. लेकिन जब पैसे की बात आई, तो उन्होंने कहा, हमें लगता है कि हम लड़ना नहीं चाहते.’
यह भी पढ़ें : 60 बैठकें और करोड़ों का खर्च… कैसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से डरकर US के आगे गिड़गिड़ा रहा था पाकिस्तान?
डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने ही भारत और पाकिस्तान की जंग रुकवाई है. हालांकि, भारत इस दावे का खंडन करता रहा है. भारत का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने में तीसरी शक्ति की कोई भूमिका नहीं थी. फिर भी डोनाल्ड ट्रंप ऐसा दावा करने से बाज नहीं आ रहे हैं.
अमेरिका के अलावा चीन भी यह दावा कर चुका है कि उसने मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव में ‘मध्यस्थता’ की थी.
यह भी पढ़ें : US-India ट्रेड डील चीन-पाकिस्तान के लिए झटका, जानें भारत की तुलना में दोनों को कितना देना होगा टैरिफ?
बता दें, पाकिस्तानी आतंकियों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर दिया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान पर हमला कर दिया था. भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य प्रतिष्ठानों को तबाह कर दिया था.
संबंधित खबरें
मिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
4 mins agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
18 mins agoLIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
1 hr agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
2 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
12 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
15 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
16 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
20 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines