---विज्ञापन---

US-India ट्रेड डील चीन-पाकिस्तान के लिए झटका, जानें भारत की तुलना में दोनों को कितना देना होगा टैरिफ?

US India Trade Deal: अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया. ऐसे में अब भारत के मुकाबले अन्य देशों, खासकर चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश पर लगा टैरिफ ज्यादा हो गया है. भारत को तो अमेरिका से ट्रेड डील का फायदा हुआ है, लेकिन चीन-बांग्लादेश और पाकिस्तान ने अभी तक अमेरिका के साथ ट्रेड डील नहीं की है.

---विज्ञापन---

US India Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो चुकी है. अमेरिका ने भारत पर लगा 50 प्रतिशत टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-अमेरिका के नए व्यापार समझौते को जहां यूक्रेन-रूस की जंग खत्म कराने और विश्व में शांति स्थापना की दिशा में प्रयास बताया. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले को मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट के लिए फायदेमंद बताया. अमेरिकी बाजार में भारतीय कंपनियों के लिए शानदार मौका कहा.

यह भी पढ़ें: टैरिफ 25 से 18 करने को कैसे माने ट्रंप? भारत से ट्रेड डील का वेनेजुएला-यूक्रेन से क्या कनेक्शन, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

---विज्ञापन---

तीनों देशों पर भारत से ज्यादा टैरिफ

दूसरी ओर, अब भारत ने तो ऑयल ट्रेड डील करके अमेरिका से अपना टैरिफ कम करा लिया, लेकिन भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन को अब तक कोई फायदा नहीं हुआ है. तीनों पर लगा टैरिफ अब भारत पर लगे टैरिफ से ज्यादा है. बता दें कि अमेरिका ने चीन पर 37 प्रतिशत, बांग्लादेश पर 20 प्रतिशत और पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत टैरिफ लगाया हुआ है. वहीं इन तीनों देशों की अभी तक अमेरिका के साथ कोई ट्रेड डील भी नहीं हुई है.

टैरिफ कम होने से सस्ते होंगे उत्पाद

बता दें कि अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ के कारण भारत अपने उत्पादों को अमेरिका के बाजार के बेच नहीं पा रहा था और इस वजह से उन उत्पादों के दाम भारत में भी बढ़ गए थे, लेकिन अब टैरिफ कम होने से भारतीय उत्पादों का निर्यात अमेरिका को किया जा सकता है और उम्मीद है कि इस बार पहले से ज्यादा निर्यात होगा. वहीं भारतीय कंपनियों को अमेरिका में अपने ऑफिस, फैक्ट्रियां और प्लांट खोलने का मौका मिलेगा. कुल मिलाकर अब नुकसान नहीं होगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘ईरान की बजाय वेनेजएुला के तेल पर डील कर सकता है चीन’, ट्रंप का ऑफर, भारत को लेकर भी किया बड़ा दावा

अमेरिका-वेनेजुएला से खरीदेंगे तेल

बता दें कि 18 प्रतिशत टैरिफ का आदेश कब से लागू होगा, यह फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन नए व्यापार समझौते के तहत भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, बल्कि अमेरिका और वेनेजुएला से तेल की खरीद करेगा. जनवरी 2026 में भारत ने रूस से तेल का आयात घटाकर 12 लाख बैरल प्रतिदिन कर दिया था और अब यह आयात बिल्कुल शून्य हो सकता है. प्रधानमंत्री मोदी के इसी फैसले का फायदा हुआ कि अमेरिका ने टैरिफ घटाकर 50 से 18 कर दिया.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 03, 2026 08:34 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola