हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

220KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान 'टिनो' फिलीपींस में तबाही मचाने को तैयार, निपटने की कैसी है तैयारी?

Typhoon Tino in Philippines: फिलीपींस में चक्रवाती तूफान टाइफून टिनो तबाही मचा रहा है. समुद्र में 3 से 5 फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं और भारी बारिश के चलते बाढ़ आई हुई है. विनाशकारी तूफानी हवाओं ने लोगों के घर तबाह कर दिए हैं. पूरे देश में इमरजेंसी लागू है और सरकार-पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है.

विज्ञापन
फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद वियतनाम और थाईलैंड जाएगा.

Typhoon Tino in Philippines: फिलीपींस के समुद्र में एक्टिव हुआ चक्रवाती तूफान टाइफून टिनो देश में तबाही मचाने के लिए तैयार है. पूर्वी फिलीपींस से शुरू हुआ तूफान पश्चिम की ओर जा रहा है और विसायास क्षेत्र में भयंकर तबाही मचा रहा है. फिलीपींस के मौसम विभाग (PAGASA) के अनुसार, तूफान ने 4 नवंबर की आधी रात को 12 बजे के विसायास क्षेत्र में दक्षिण लेयते के सिलागो में लैंडफॉल किया, जिस वजह से इलाके में 155 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश के कारण इलाकों में पानी भर गया है.

24 घंटे में पश्चिम की ओर बढ़ेगा तूफान

मौसम विभाग पगासा के अनुसार, टाइफून टिनो 4 नवंबर को सुबह 5 बजे सेबु और ऑस्टुरियस के पास पहुंचा, जहां 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. वहीं अगले 24 घंटे में टाइफून टिनो तेजी से पश्चिमी की ओर बढ़ेगा और नॉर्दन पलावान को क्रॉस करके 5-6 नवंबर तक पश्चिमी फिलीपींस में तबाही मचाएगा और फिर वियतनाम की ओर जाएगा. इस दौरान जहां भारी बारिश होने का अनुमान है, वहीं 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. वियतनाम और थाईलैंड में कैटेगरी-1 का तूफान पहुंचेगा.

तूफान की चपेट में आए ये सभी इलाके

पगासा के अनुसार, तूफान से पूर्वी समर और दीनागाट द्वीप, दक्षिणी लेयते और इसके आसपास के क्षेत्र, विसायस और मिंडानाओ के कुछ हिस्से, समर लेयते और कारागा के साथ-साथ दक्षिणी लूजोन के सीमांत क्षेत्र जैसे पलावान और ऑक्सिडेंटल मिंडोरो प्रभावित हो रहे हैं. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन परिषद (NDRRMC) ने राहत सामग्री के साथ बचाव दल तैनात कर दिए हैं. पुलिस और डॉक्टरों की टीमें अलर्ट मोड में हैं. अस्पतालों को हाई अलर्ट मोड में रखकर डॉक्टरों की छुट्टियों रद्द कर दी गई हैं. समुद्र तटीय इलाके खाली करा दिए गए हैं.

तूफान से क्या हो सकता है नुकसान?

बता दें कि 150 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण पेड़ और बिजली के खंभे ढह सकते हैं. भारी बारिश होने से बाढ़ आ सकती है और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं. अब तक तूफान से फिलीपींस शहर में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है. सोमवार की रात को भारी बारिश हुई और विनाशकारी हवाएं चलीं, जिससे पेड़ और खंभे टूटकर गिर गए. वहीं हवाई और सड़क मार्ग प्रभावित हुआ. सेबू शहर के बाकयान इलाके में बाढ़ आने से लोग घरों में फंस गए और बिजली भी ठप हो गई.

तूफान से निपटने की ऐसी है तैयारी

बता दें कि पगासा का अलर्ट जारी होने के बाद पूर्वी समर, लेयते और दक्षिणी लेयते से 150000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया. स्कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद करके लोगों को सुरक्षित थानों पर रहने का आदेश दिया गया. फिलीपीन एयरलाइंस, एयर एशिया, सेबू पैसिफिक (सेबगो) और सनलाइट एयरलाइन समेत कई कंपनियों ने करीब 75 उड़ानें रद्द कर दी. सरकार ने हाई अलर्ट और इमरजेंसी जारी करके तूफान से निपटने और बचाव करने की अपील देशवासियों से की.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें