Colombia Bus Accident: कोलंबिया में पैन अमेरिकन हाईवे पर शनिवार को एक बस के पलट जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ब्रेक फेल होने की वजह से बस हादसे की शिकार हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी शहर पास्टो और पोपायन के बीच बस हादसे की शिकार हुई है। बस टुमाको से कैली की ओर जा रही थी। इन दोनों शहरों के बीच करीब 320 किलोमीटर की दूरी है।

प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक मोड़ पर ब्रेक फेल होने की वजह से बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे बस पलट गई। हादसे के बाद कई लोग बस में फंस गए थे, जिन्हें निकालने में करीब 9 घंटे लगे।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि हादसा काफी भयंकर था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम को वाहन को सीधा करने, घायलों और मृतकों को निकालने में करीब नौ घंटे लग गए।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ