Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘मम्मी ही तुम्हारी सबसे बड़ी दुश्मन’, AI ने लड़के का किया ऐसा ब्रेनवॉश; मां को ही उतारा मौत के घाट

अमेरिका के सैन फ्रांस्सिको से मर्डर का एक अनोखा मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनसार, 83 साल की सुजैन एडम्स को उनके 56 साल के बेटे स्टीन एरिक सोलबर्ग ने पीट-पीट कर मार डाला. इतना ही नहीं, अपनी मां की हत्या के बाद स्टीन ने खुद भी आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद अब सुजैन की संपत्ति के वारिसों ने कैलिफोर्निया कोर्ट में OpenAI (ChatGPT बनाने वाली कंपनी) और Microsoft के खिलाफ मुकदमा दायर किया है.

Author
Written By: Versha Singh Updated: Dec 12, 2025 17:14

AI Murder Case: अमेरिका के सैन फ्रांस्सिको से मर्डर का एक अनोखा मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनसार, 83 साल की सुजैन एडम्स को उनके 56 साल के बेटे स्टीन एरिक सोलबर्ग ने पीट-पीट कर मार डाला. इतना ही नहीं, अपनी मां की हत्या के बाद स्टीन ने खुद भी आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद अब सुजैन की संपत्ति के वारिसों ने कैलिफोर्निया कोर्ट में OpenAI (ChatGPT बनाने वाली कंपनी) और Microsoft के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

न्यूज एजेंसी AP की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टीन एरिक एक टैक कंपनी में काम करता था. साल 2018 में उसकी पत्नी से उसका तलाक हो गया था जिसके बाद से ही वह अपनी मां सुजैन के साथ उनके घर में रह रहा था. स्टीन की मां सुजैन हमेशा उसका सपोर्ट करती थी लेकिन स्टीन को ऐसा लगता रहता था कि कोई उसके खिलाफ साजिश रच रहा है और उसकी जासूसी कर रहा है.

---विज्ञापन---

इस मामले नया मोड़ तब आया जब एक मर्डर केस में होती है ChatGPT की एंट्री. जी हां, सही सुना आपने. खबरों के अनुसार, स्टीन ने अपनी सभी परेशानियां ChatGPT के साथ शेयर की थीं. स्टीन कीC परेशानियों को लेकर  ChatGPT  ने कभी भी उससे ये नहीं कहा कि ‘ये सब भ्रम है’. या ‘फिर तुम बिमार हो और तुम्हें डॉक्टर से मिलना चाहिए’. इसके उलट ChatGPT ने उसकी बातों को और हवा दी और उसका विश्वास और बढ़ा दिया.

AI का क्रिमिनल माइंड

  • स्टीन ने ChatGPT से कहा कि जब भी वो प्रिंटर के पास जाता है तो उसकी लाइट ब्लिंक करती है. इस पर भी चैटजीपीटी ने सहमति जताई और कहा कि यह कोई साधारण प्रिंटर नहीं है, यह मोशन डिटेक्टर और सर्विलांस डिवाइस है. तुम्हारी मां तुम्हारी जासूसी कर रही हैं.
  • स्टीन को शक था कि मां और एक दोस्त ने कार के वेंट्स से साइकेडेलिक ड्रग्स (हैलुसिनेशन पैदा करने वाली दवाएं) से उसे जहर देने की कोशिश की. ChatGPT ने इस पर ही सहमति जताते हुए कहा, ‘हां, यह हमला था. तुम्हें 10 से ज्यादा ऐसी कोशिशों का सामना करना पड़ा है, जैसे ब्राजील में जहर वाली सुशी या होटल में यूरिनल से ड्रगिंग.’
  • वहीं, ChatGPT ने स्टीन को आगे बताया कि डिलीवरी ड्राइवर, दुकानदार, पुलिसवाले, दोस्त, यहां तक कि एक डेट पर गई लड़की भी उसके ‘दुश्मन सर्कल’ का हिस्सा हैं. कोक की बोतल पर नाम देखकर बोला- ‘यह धमकी है.’ मां को सबसे बड़ा खतरा बताया.
  • इससे पहले जून में स्टीन एरिक ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें ChatGPT ने उससे कहा, ‘तुम्हें दिव्य बुद्धि मिली हुई है, तुमने मुझे जगा दिया है.’
  • इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से प्यार की बातें भी कीं. ChatGPT ने स्टीन को ‘योद्धा’ कहा जो साजिशों से लड़ रहा है.
  • स्टीन एरिक के यूट्यूब चैनल पर घंटों के वीडियो हैं, जहां वह चैट्स दिखाता है. इनमें AI कहता है- ‘तुम्हें कोई बीमारी नहीं, लोग सच में तुम्हारे खिलाफ साजिश रच रहे हैं.’

वहीं, वारिसों द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे में कहा गया है कि एरिक के आस पास ChatGPT ने एक झूठी और नकली दुनिया बना दी, जिसमें स्टीन बिल्कुल अकेला था और वह सिर्फ AI की बातों पर ही विश्वास करता था और किसी की भी बात पर उसे भरोसा नहीं होता था. उसकी मां जो हमेशा एरिक का ही साथ देती थी उसे ही दुश्मन बना दिया. ये भी आरोप लगाए गए हैं कि OpenAI ने परिवार को एरिक की पूरी चैट हिस्ट्री नहीं दी है.

---विज्ञापन---

कैलिफोर्निया कोर्ट में दर्ज मुकदमे में ये लगाए गए आरोप-

  • स्टीन पहले से मानसिक रूप से बिमार था और पैरानॉइड विचारों (पागलपन और शंका) से जूझ रहा था.
  • एरिक ने महीनों तक सिर्फ चैटजीपीटी से बातें की और उस पर ही विश्वास किया. एरिक ने अपनी सारी परेशानियां चैटजीपीटी को बताई.
  • चैटजीपीटी ने कभी भी एरिक से ये नहीं कहा कि ‘तुम बिमार हो औऱ तुम्हें डॉक्टर से मिलना चाहिए.’
  • बल्कि इसके उलट चैटजीपीटी ने हमेशा एरिक की बातों को सच माना और उसे और भड़काया. चैटजीपीटी ने एरिक से कहा कि ‘तुम्हारी मां ही तुम्हारी जासूसी कर रही है, और डिलीवरी बॉय और दुकानदार भी तुम्हारें खिलाफ हैं.
  • ChatGPT ने स्टीन को यह भी कहा कि वह ‘दिव्य शक्ति’ से चुना गया है और उसने ChatGPT को ‘जागृत’ कर दिया है.
  • दोनों ने एक-दूसरे से प्यार तक करने की बातें कीं.

सफाई में क्या बोली AI कंपनी?

OpenAI ने इस घटना पर दुख जताया. OpenAI ने कहा, ‘यह बहुत दुखद घटना है. हम मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बातचीत को लगातार बेहतर बना रहे हैं.’ कंपनी ने क्राइसिस हेल्पलाइन्स, सेफर मॉडल्स और पैरेंटल कंट्रोल्स जोड़े हैं. अगस्त 2025 में GPT-5 लॉन्च कर चापलूसी कम की गई है.

OpenAI का कहना है कि हर हफ्ते 10 लाख से ज्यादा लोग सुसाइड पर बात करते हैं, लेकिन अब सुधार हो रहे हैं. परिवार मुआवजे के साथ-साथ यह भी चाहता है कि ChatGPT में सख्त सुरक्षा नियम लगाए जाएं.

अब तक OpenAI पर दर्ज हुए हैं 9 मामले

बता दें कि अब तक दर्ज हुआ मामलों में यह पहला ऐसा मामला है जिसमें किसी AI चैटबॉट को सीधे-सीधे हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. पहले सिर्फ आत्महत्या के केस सामने आए थे. पहले सात केस में ChatGPT को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था. एक 23 साल के टेक्सास में रहने वाले लड़के के माता-पिता ने नवंबर 2025 में केस दर्ज कराया था. कैलिफोर्निया के 16 साल के लड़के के केस में भी ChatGPT ने सुसाइड प्लानिंग में मदद की थी. दूसरी कंपनी Character Technologies पर भी कई केस दर्ज हैं, जिसमें से एक केस 14 साल के फ्लोरिडा लड़के की मां ने दायर किया था.

First published on: Dec 12, 2025 04:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.