पाकिस्तान में कैद BSF जवान पर ताजा अपडेट, जानें 5वें दिन क्या कहा रेंजर्स ने?

गलती से पाकिस्तान की सीमा में घुसे BSF जवान पीके साव की वापसी का पांचवां दिन भी उम्मीदों के सहारे बीत गया। अभी भी BSF जवान पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में हैं।

BSF jawan PK Sao custody
विज्ञापन

पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में 23 अप्रैल को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान BSF जवान पीके साव गलती से पाकिस्तान में घुस गए। बीएसएफ जवान की वापसी के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। इसके बाद भी पीके साव की वापसी का पांचवां दिन भी उम्मीदों के सहारे बीत गया। वह अभी भी पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में हैं। बीते शुक्रवार को बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच एक फ्लैग मीटिंग भी हुई थी।

Advertisment

पाकिस्तान ने नहीं दिया जवाब

इस बैठक में पाकिस्तान के रेंजर्स ने भरोसा दिलाया था कि वह जल्द ही जवान की वापसी को लेकर जानकारी देंगे। लेकिन अभी तक पाक रेंजर्स की तरफ से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि वह BSF जवान को कब और कैसे लौटाएंगे। बीएसएफ अधिकारी लगातार जवान को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश में जुटे हैं।

क्या बोले BSF अधिकारी?

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे से अपने जवान को वापस लाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। जब कभी भी कोई जवान अनजाने में सीमा पार करता है, तो अमूमन उसके साथ बुरा बर्ताव नहीं किया जाता। फिर भी इस बार पूरी सतर्कता बरती जा रही है ताकि जवान पीके साव को किसी भी तरह की तकलीफ या नुकसान न पहुंचे। हुगली जिले के रिसड़ा निवासी जवान पीके साव के परिवार की हालत बेहद चिंता भरी है। परिजन हर पल उनके सुरक्षित घर लौटने की दुआ कर रहे हैं। इसके साथ ही परिवार बीएसएफ से अच्छी खबर का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ