बिहार के 17 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने लोगों के दी खास सलाह

बिहार में इन दिनों बेमौसम बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर से राज्य के कई जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather Today (2)

बिहार में इन दिनों बेमौसम बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत देने का काम किया है, वहीं वज्रपात ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राज्य के ज्यादातर जिलों में बेमौसम बारिश से आम लोगों के काम पर असर हो रहा है। बीते दिन भी बिहार के कई अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में बिजली गिरी। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर से राज्य के कई जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 5 जिलों में बारिश, गरज, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का रेड अलर्ट किया है।

विज्ञापन

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी जिले में तेज गरज, वज्रपात, ओलावृष्टि और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने इन सभी जिलों में तेज हवाओं का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसकी रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा होगी।

विज्ञापन

इसके अलावा मौसम विभाग ने बांका, सारण, भागलपुर, मधेपुरा, पूर्णिया, समस्तीपुर, सहरसा, दरभंगा, सुपौल, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले में तेज गरज, वज्रपात और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिलों में हवा 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

विज्ञापन

IMD ने दी खास सलाह

मौसम विभाग ने जिलों में ये अलर्ट जारी करने के साथ-साथ लोगों को कुछ निर्देश भी दिए हैं। विभाग ने मौसम को देखते हुए रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट वाले जिले के लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। विभाग ने लोगों को वज्रपात के दौरान ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी। इसके अलावा किसानों को खराब मौसम के दौरान अपने खेतों में न जाने की सलाह दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ