Azadi Ka Amrit Mahotsav: बिल गेट्स ने स्वतंत्रता दिवस की प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई, कही ये बड़ी बातें

Bill Gates, PM Modi
विज्ञापन

Azadi Ka Amrit Mahotsav: भारत आज ब्रिटिश शासन से आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। देश आज 76वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मना रहा है। इस मौके पर दुनिया भर से बधाई संदेश और शुभकामनाएं आ रही हैं।

इसी कड़ी में माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) ने भारत के विकास की अगुवाई करते हुए स्वास्थ्य सेवा और डिजिटल परिवर्तन को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

विज्ञापन

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है ‘जब भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, मैं भारत के विकास की अगुवाई करते हुए स्वास्थ्य सेवा और डिजिटल परिवर्तन को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। इन क्षेत्रों में भारत की प्रगति प्रेरक है और हम इस यात्रा में भागीदार बनने के लिए भाग्यशाली हैं।’

विज्ञापन

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर कहा कि अमेरिका और भारत अभिन्न मित्र हैं और वैश्विक चुनौतियों का समाधान निकालने के लिए दोनों देश साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका लोकतांत्रिक यात्रा का सम्मान करने के लिए भारत के लोगों के साथ शामिल होता है, जो महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के स्थाई संदेश का पालन करता है।

विज्ञापन

वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘आप गर्व से पिछले 75 वर्षों में भारत की शानदार उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं, आप फ्रांस पर भरोसा कर सकते हैं कि वह हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ