इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह भारत के ‘कर्ज़दार’ हैं क्योंकि वह अपनी पत्नी सारा से तेल अवीव में एक इंडियन रेस्तरां में मिले थे. उन्होंने कहा कि वहां का ‘खाना’ बहुत शानदार था. पीएम मोदी के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘मुझ पर भारत का एक बड़ा व्यक्तिगत कर्ज़ है. जब मैं पहली बार सारा (उनकी पत्नी) से मिला था, तो मुझे लगता है कि हमारी पहली या दूसरी डेट तेल अवीव के एक इंडियन रेस्तरां में हुई थी.’
उन्होंने बताया कि सारा ने पहली बार इंडियन फूड खाया था. इसलिए यह डेट शानदार रही.
यह भी पढ़ें : ‘नरेंद्र, दोस्त से बढ़कर मेरे भाई…’, जब बेंजामिन नेतन्याहू ने की PM मोदी की दिल खोलकर तारीफ
साथ ही उन्होंने बताया कि वह रेस्तरां रीना पुष्करणा चलाती थीं. इजरायल की ‘करी क्वीन’ के नाम से जाने जाने वाल रीना प्रसिद्ध भारतीय मूल की शेफ, रेस्तरां मालिक और बिजनेसवुमेन हैं. इजरायल के लोगों को भारतीय खाने से रूबरू कराने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है.
#WATCH | Jerusalem, Israel: Speaking candidly at the joint press statement with PM Modi, Israeli PM Benjamin Netanyahu says, "…I owe India a great personal debt. When I met Sara (his wife) for the first time, I think our first or second date was in an Indian restaurant in Tel… pic.twitter.com/egTANLKbHL
— ANI (@ANI) February 26, 2026
रीना ने पीएम मोदी की इजरायल की दो दिन की यात्रा के दौरान उनके लिए खाना तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाई है.
नेतन्याहू ने भारतीय रेस्तरां में अपनी डेट को तब भी याद किया था जब उन्होंने जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी की थी और तब भी कहा था कि ‘खाना बहुत अच्छा था.’
यह भी पढ़ें : PM मोदी के इजरायल दौरे के वक्त क्यों रो रहा पाकिस्तान? नेतन्याहू के ‘स्पेशल प्लान’ से मची खलबली!
बता दें, PM मोदी बुधवार को जब तेल अवीव पहुंचे तो प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने एयरपोर्ट पर उनका खुद स्वागत किया.










