Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘हमें क्यों छोड़ दिया?’ पाकिस्तान के रोते हुए बंधक सैनिकों का BLA ने जारी किया वीडियो

बलूचिस्तान में जारी तनाव के बीच बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने नया और चौंकाने वाला वीडियो जारी किया है, जिसने पाकिस्तान सरकार और उसकी सेना की नींद उड़ा दी है. वीडियो में बीएलए की गिरफ्त में मौजूद पाकिस्तानी सैनिक घुटनों के बल बैठकर अपनी ही सरकार से जान बचाने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Feb 20, 2026 17:40
Pakistan Soldiers

‘हम आपके ही लोग हैं, हमें छोड़ क्यों दिया? हमारा आईडी कार्ड देखिए, पाकिस्तान ने ही जारी किया है’, वीडियो में दिखाई दे रहे बंधक बनाए गए सैनिक कथित तौर पर पाकिस्तानी सेना से जुड़े हैं जो कैमरे के सामने रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो शुक्रवार को प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जारी किया है. वीडियो में सैनिक अपनी जान बचाने के लिए पाकिस्तानी सरकार और सेना से बार-बार अपील कर रहे हैं. वीडियो में सैनिक घुटनों के बल बैठे दिख रहे हैं. उनके हाथों में आधिकारिक सर्विस कार्ड और राष्ट्रीय पहचान पत्र हैं.

एक सैनिक भावुक होकर कहता है, ‘पाकिस्तानी सेना यह कैसे कह सकती है कि हम उसके आदमी नहीं हैं? यह कार्ड किसका है? आर्मी का नहीं है क्या? ऊपरवाले का वास्ता है… मेरे पिता की हालत ठीक नहीं है, मैं घर का सबसे बड़ा हूं. अन्याय मत करो कि हम पाकिस्तानी सैनिक नहीं हैं!’

यह भी पढ़ें: इमरान खान को मिली थी ‘सीक्रेट डील’ की पेशकश? शहबाज शरीफ के करीबी ने किए बड़े खुलासे

---विज्ञापन---

17 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों को पकड़ा था

हिंदुस्तान की रिपोर्ट की मुताबिक, BLA का दावा है कि उसने ऑपरेशन हीरोफ 2.0 के दौरान कुल 17 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों को पकड़ा था. शुरुआती जांच के बाद 10 को रिहा कर दिया गया, लेकिन 7 सैनिक अभी भी उनकी हिरासत में हैं. संगठन ने पाकिस्तान सरकार को अपने कैदियों की रिहाई के बदले इन सैनिकों की अदला-बदली का प्रस्ताव दिया था और इसके लिए 7 दिन की समय-सीमा तय की थी. इस नए वीडियो में BLA ने कहा है कि समय-सीमा में अब सिर्फ कुछ दिन बचे हैं. वे इसे पाकिस्तानी सेना पर तंज कसने के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान की ओर से इन सैनिकों के गायब होने या हिरासत में होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पाकिस्तान की कोई टिप्पणी नहीं

पाकिस्तानी सेना और सरकार ने अब तक इस वीडियो या दावों पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सेना ने इन सैनिकों को ‘अपना’ मानने से इनकार किया है, जिससे BLA इसे प्रोपेगेंडा के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है. वीडियो को बलूचिस्तान पोस्ट जैसे इंडिपेंडेंट न्यूज पोर्टल और BLA के ऑफिशियल चैनल हक्काल के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. यह वीडियो बलूचिस्तान में लंबे समय से चल रहे अलगाववादी आंदोलन को हवा दे रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘पत्नी को पीट सकते हैं पति, बस नहीं टूटनी चाहिए हड्डी’, तालिबान का नया तालिबानी नियम

First published on: Feb 20, 2026 05:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.