काबुल: अफगानिस्तान में तालिबानी राज के बाद कोई भी महफूज नहीं है। काबुल में पाकिस्तानी दूतावास पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में दूतावास में तैनात एक गार्ड घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि काबुल में पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक उबैद निजामनी की हत्या की कोशिश की गई है।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हमले के वक्त दूतावास में कार्यवाहक राजदूत उबैद निजामनी मौजूद थे। तालिबान की प्रारंभिक जांच में दावा किया गया है कि दूतावास के पास मौजूद इमारत से फायरिंग की गई थी। हमले के बाद तालिबान के सुरक्षाकर्मियों ने दूतावास को घेर लिया है और आसपास के इलाकों की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी हमलावर को पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस हमले के बाद पाकिस्तान ने इसकी निंदा की है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी दूतावास पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं पाकिस्तानी मिशन के प्रमुख पर काबुल में कायराना हमले की निंदा करता हूं। मैं उनकी जान बचाने के लिए गोली खाने वाले बहादुर सुरक्षा गार्ड को सलाम करता हूं। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को इस हमले की तुरंत गहन जांच करने की मांग रखी है।

पाकिस्तान और तालिबान के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। पिछले कुछ समय से दोनों देश के बीच तनातनी जैसा माहौल है। सीमा विवाद के चलते पाकिस्तानी सेनी और तालिबानी सेना कई बार उलझ चुके हैं। पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान में घुसकर भी कार्रवाई की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ