---विज्ञापन---

दुनिया

गाजा को फिर से खड़ा करने के लिए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ देगा 5 अरब डॉलर, राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के सदस्यों ने गाजा के पुनर्निर्माण और मानवीय मदद के लिए 5 अरब डॉलर देने का ऐलान किया है. इस कदम को गाजा संकट के बीच एक बड़ी पहल माना जा रहा है.

Author Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 16, 2026 07:36
Donald trump
Credit: Social Media

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के सदस्यों ने गाजा के लिए 5 अरब डॉलर की मदद देने का वादा किया है. ट्रंप के मुताबिक, ये राशि गाजा में राहत कार्यों, पुनर्निर्माण और आम लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल की जाएगी. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि गाजा इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है और वहां रहने वाले लाखों लोगों को बुनियादी सुविधाओं की सख्त जरूरत है. उन्होंने दावा किया कि ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के कई सदस्य देश और संगठन आगे आकर आर्थिक मदद देने को तैयार हैं. ट्रंप के मुताबिक, ये पहल दुनिया में शांति और स्थिरता लाने की दिशा में एक अहम कदम है.

ये भी पढ़ें: Explainer: अब बदले-बदले से क्यों हैं ट्रंप? युद्ध नीति में दुनिया बनी दुश्मन तो लिया ट्रेड डील का सहारा, अब चीन पर नजर

---विज्ञापन---

19 फरवरी को होगी बोर्ड की बैठक

ट्रंप ने बताया कि इस बोर्ड की औपचारिक बैठक 19 फरवरी को होने वाली है, जिसमें इस फंडिंग को लेकर पूरी योजना साझा की जाएगी. हालांकि, उन्होंने अभी ये साफ नहीं किया है कि 5 अरब डॉलर किन-किन देशों या संस्थाओं की ओर से आएगा और इसे किस समय सीमा में दिया जाएगा. गाजा में लंबे समय से चल रहे संघर्ष की वजह से वहां की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. कई इलाकों में घर, अस्पताल, स्कूल और सड़कें बुरी तरह तबाह हो गई हैं. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मदद को वहां के लोगों के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है. ट्रंप का कहना है कि इस फंड का इस्तेमाल खासतौर पर स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, आवास और बुनियादी ढांचे को दोबारा खड़ा करने में किया जाएगा.

कितनी कारगर होगी ये मदद?

हालांकि, ट्रंप के इस बयान के बाद कुछ सवाल भी उठ रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि गाजा को पूरी तरह खड़ा करने के लिए इससे कहीं ज्यादा पैसे की जरूरत होगी. इसके अलावा, ये भी देखना होगा कि ये मदद वास्तव में जमीन पर कितनी जल्दी और कितने प्रभावी तरीके से पहुंच पाती है. फिर भी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे एक पॉजिटिव संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. कई लोगों का मानना है कि अगर ये वादा हकीकत में बदलता है, तो इससे गाजा में मानवीय संकट को कम करने में मदद मिल सकती है. आने वाले दिनों में ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की बैठक के बाद इस योजना की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भारत समेत 21 देशों के साथ अमेरिका ने क्यों साइन किए हैं फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स? डोनाल्ड ट्रंप ने खुद बताई वजह

First published on: Feb 16, 2026 06:57 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.