हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या एक और युद्ध छिड़ेगा? Joe Biden ने क्यों दी इराक-सीरिया को अंजाम भुगतने की चेतावनी

Iraq Syria America Air Strike Update: अमेरिका आतंकियों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गया है। इराक-सीरिया के बहाने उसने दुनिया को चेताया है और अलर्ट रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर हुए जो बाइडेन।

Joe Biden Warns Iraq Syria Middle East militants: रूस-यूक्रेन युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध से दुनिया पहले ही जूझ रही है, क्या अब दुनिया एक और युद्ध देखेगी? क्योंकि अमेरिका ने इराक और सीरिया में एयर स्ट्राइक की है। साथ ही दोनों देशों को चेतावनी की कि अगर उन्होंने किसी अमेरिकी को नुकसान पहुंचाया तो अंजाम भुगतना होगा। अमेरिका ने आधे घंटे के अंदर इराक में 3 और सीरिया में 4 जगहों पर हमले किए गए।

 

जॉर्डन में ड्रोन हमले का जवाब दिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका की सेना ने शुक्रवार को इराक और सीरिया में एयर स्ट्राइक की। ईरान समर्थित आतंकियों के करीब 85 ठिकानों को टागरेट किया। यह कार्रवाई जॉर्डन में किए गए उस ड्रोन हमले के खिलाफ की गई, जिसमें 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। इसलिए आतंकियों को चेताया जाता है कि वे संभल कर रहें।

विज्ञापन

 

बाइडेन ने क्या कहा दोनों देशों को?

जो बाइडेन ने एक बयान जारी करके इराक-सीरिया को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका मध्य-पूर्व में किसी तरह का संघर्ष नहीं चाहता, लेकिन अगर आतंकियों ने किसी अमेरिकी नागरिक को नुकसन पहुंचाया तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा। अमेरिका पूरी दुनिया में कहीं भी विवाद नहीं चाहता, लेकिन जो अमेरिका को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे कड़ा जवाब मिलेगा। आतंकियों के खिलाफ हमारी कार्रवाई शुरू हुई है और यह जारी रहेगी।

अमेरिका का 85 ठिकानों पर हमला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने इराक-सीरिया में 7 जगहों पर कुर्द आतंकियों के 85 ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिका सेना ने कुर्द आतंकियों के कमांड और क्ंट्रोल हेडक्वार्टर, इंटेलिजेंस सेंटर, रॉकेट, मिसाइल, ड्रोन, गोला-बारूद भंडार सब ध्वस्त कर दिए। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि उन्हें इन आतंकी ठिकानों के बारे में सबूत मिले थे, जिन्हें अमेरिका सेना ने इतनी सावधानी से टारगेट किया कि किसी आम नागरिक को नुकसान न पहुंचे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola