क्या Gay थे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन? नई डॉक्यूमेंट्री में खुलेंगे चौंकाने वाले कई राज!

Documentary Exploring Sexuality Of Abraham Lincoln : अमेरिका में दास प्रथा को खत्म करने वाले पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की सेक्सुअलिटी को लेकर लंबे समय से सवाल उठते आए हैं। कई लोगों का मानना है कि वह ‘गे’ या फिर ‘बाईसेक्सुअल’ थे। अब इस मुद्दे को एक्सप्लोर करती एक नई डॉक्यूमेंट्री आने वाली है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और इस डॉक्यूमेंट्री में क्या हो सकता है।

Statue Of Abraham Lincoln

Representative Image (Pexels)

विज्ञापन

Abraham Lincoln Sexuality : अमेरिका के महानतम राष्ट्रपतियों में से एक अब्राहम लिंकन के जीवन पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। ‘लवर ऑफ मेन: द अनटोल्ड हिस्टरी ऑफ अब्राहम लिंकन’ (Lover Of Men: The Untold History Of Abraham Lincoln) नामक इस डॉक्यूमेंट्री में 19वीं शताब्दी के इस अमेरिकी राष्ट्रपति के निजी जीवन को अनकवर किया जाएगा। बता दें कि अब्राहम लिंकन ही वह राष्ट्रपति थे जिन्होंने अमेरिका में दास प्रथा को समाप्त किया था। इसमें लिंकन को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आने वाली हैं।

अब्राहम लिंकन अमेरिकी राजनीति के उन चंद नेताओं में से एक हैं जिनका सम्मान रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ही बराबर करते हैं। कई शख्सियतें उन्हें अमेरिका का महानतम राष्ट्रपति तक कह चुकी हैं। लेकिन, इस डॉक्यूमेंट्री में उनके निजी जीवन के साथ उनकी सेक्सुअलिटी पर फोकस किया गया है। इसमें उनके कुछ पत्रों और तस्वीरों के आधार पर यह जानने की कोशिश की गई है कि क्या अब्राहम लिंकन समलैंगिक थे? यह सवाल नया नहीं है और लंबे समय से इस पर बहस होती रही है। लेकिन सही जवाब आज तक नहीं मिल पाया है। अब इस डॉक्यूमेंट्री में भी ये जानने की कोशिश होगी।

विज्ञापन

डायरेक्टर ने फिल्म को बताया ‘पैशन प्रोजेक्ट’

इस डॉक्यूमेंट्री को शॉन पीटरसन ने डायरेक्ट किया है। इसमें एकेडेमिक्स, हिस्टोरियंस और लिंकन के जीवन पर एक्सपर्ट्स के इंटरव्यू दिखाए जाएंगे। इसके साथ ही 1860 में राष्ट्रपति बनने से पहले पुरुषों के साथ उनके संबंधों की तहकीकात भी की जाएगी। पीटरसन अपनी इस फिल्म को एक ‘पैशन प्रोजेक्ट’ बताते हैं जिसे बनाने में कई साल लग गए। इस डॉक्यूमेंट्री का फोकस 19वीं सदी में यौन आचार-विचार और आज के यौन आचार-विचार के बीच बड़े अंतर पर है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म अमेरिका के इतिहास की तस्वीर में एक महत्वपूर्ण मगर खाली जगह को भरने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मेल ‘रूममेट’ के साथ थे लिंकन के संबंध!

हालांकि, अब्राहम लिंकन की सेक्सुअलिटी पर बात करने वाला यह पहला वाकया नहीं है। इससे पहले कई ऐसे आर्टिकल्स और किताबें आ चुकी हैं जिनमें उनके समलिंगी होने की बात कही गई है। बताया जाता है कि उनका एक पुरुष ‘रूममेट’ हुआ करता था जिसके साथ वह हमबिस्तर होते थे। आज के समय में ऐसा सुनने पर अजीब नहीं लगता लेकिन 19वीं सदी में यह बहुत बड़ी बात हुआ करती थी, खास कर राजनीति में एक्टिव लोगों के लिए। बता दें कि अब्राहम लिंकन के पुरुषों के साथ रोमांटिक रिलेशंस को एक्सप्लोर करने वाली यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म आगामी 6 सितंबर को रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ