अगले साल हो जाएगी धरती के विनाश की शुरुआत! क्या कहती है Baba Vanga की भविष्यवाणी?

Baba Vanga Destruction Prediction : दुनिया के सबसे प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में से एक बुल्गारिया की बाबा वेंगा की भविष्यवाणी कोई राहत देने वाली नहीं हैं। बाबा वेंगा के अनुसार जल्द ही विनाश की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, समय के साथ इंसान तकनीकी के मामले में तरक्की भी करेगा, लेकिन इसके लिए उसे बड़ी कीमतें चुकानी पड़ेंगी। पढ़िए ये स्पेशल रिपोर्ट और जानिए देखने में लाचार बाबा वेंगा ने भविष्य कैसा देखा था।

End Of the World

Representative Image (Pixabay)

Baba Vanga Predictions For 2025 : प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का नाम किसने नहीं सुना होगा? आंखों से लाचार बाबा वेंगा की मौत साल 1996 में हुई थी और उन्हें उनके एकदम सटीक मगर डराने वाली भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उनके अनुमानों की मानें तो अगले साल इंसानों के लिए बहुत बुरी खबर आने वाली है। उल्लेखनीय है कि समय के साथ बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं।

बुल्गारिया की वैंगेलिया पैंडेवा गुश्तेरोवा उर्फ बाबा वेंगा की रहस्यमयी शक्तियां एक तूफान के दौरान सबसे पहले सामने आई थीं। माना जाता है कि इस तूफान ने उनकी आंखों की रोशनी तो छीन ली थी लेकिन भविष्य देखने की क्षमता दे दी। बताया जाता है कि बाल्कंस की नॉस्त्रेदमस के नाम से मशहूर बाबा वेंगा की 85 प्रतिशत भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। जानिए 2025 के लिए उनकी बेहद खतरनाक भविष्यवाणी क्या है।

धरती पर कब हो जाएगी प्रलय की शुरुआत?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार अगले साल यानी 2025 में धरती पर इंसानों के विनाश की शुरुआत हो जाएगी। यूरोप में एक विवाद इस महाद्वीप की आबादी के लिए बड़ा संकट खड़ा कर देगा। इसके अलावा 2028 तक इंसान वीनस ग्रह को एनर्जी के सोर्स के तौर पर एक्सप्लोर करना शुरू कर देंगे। साल 2033 में ध्रुवीय बर्फ पूरी तरह पिघल जाएगी। समुद्र स्तर इतना बढ़ जाएगा कि पूरी दुनिया में तबाही मच जाएगी।

मंगल पर होगी जंग! कब खत्म होगी दुनिया?

उनके मुताबिक साल 2130 में इंसान पहली बार एलियन से संपर्क करेंगे। 2170 में ऐसा सूखा पड़ेगा जो पूरी दुनिया को प्रभावित करेगा। साल 3005 में मंगल ग्रह पर एक सभ्यता के साथ इंसानों की जंग होगी। बाबा वेंगा के अनुसार साल 3979 में इंसानों को धरती छोड़नी पड़ जाएगी क्योंकि यहां रह पाना असंभव हो जाएगा। इसके बाद साल 5079 में दुनिया समाप्त हो जाएगी। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को लेकर आप क्या सोचते हैं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ